आंदोलनरत किसानों के समर्थन में जिला कांग्रेस का जुलूस 13 फरवरी को

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से 13 फरवरी को राजेंद्र भवन मैदान से आंदोलनरत किसानों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन और जुलूस निकाला जाएगा। इसकी सफलता को लेकर 10 फरवरी को जिला अध्यक्ष साबिर खान की अध्‍यक्षता में पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। इसमें किसान आंदोलन के समर्थन में किसान की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रभारी सनी टोप्पो और सह प्रभारी आशिक अंसारी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उसे सफल बनाने के लिए प्रखंड अध्यक्ष पंचायत अध्यक्ष एवं सभी प्रकोष्ठ के पदधारियों से विचार विमर्श किया गया।

इस अवसर पर वक्‍ताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बन चुकी है। जब देश गुलाम था, तब राजा रजवाड़ों से कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के तहत ईस्ट इंडिया कंपनी अपने मन मुताबिक खेती करने के लिए मजबूर किया था। भारत को गुलाम देश बनाया था। आज मोदी सरकार किसानों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाना चाह रही है। भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ कृषक वर्ग है। हमारे कृषक दुनिया को भोजन मुहैया करा रहे हैं। हमें उद्योगपतियों का सहारा नहीं चाहिए। उन्‍हें उपज के उचित मूल्य की गारंटी चाहिए।

मौके पर राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अशोक यादव, नेसार अहमद, विधायक प्रतिनिधि निशिथ जायसवाल, शकील अहमद, वकील खान, जगदीप भगत, सलीम बड़े, दीपक महतो, प्रदीप विश्वकर्मा, आजाद खान, हाजी सिकंदर अंसारी, संदीप गुप्ता, संतोष महतो, संदीप मिश्रा, जबारूल अंसारी, नंदू शुक्ला, डोमेन उरांव, सामुल अंसारी, अनीश खान, ठाकुर प्रसाद, रविंदर सिंह खैरवार, शदरूल अंसारी, तनवीर गौहर, मुनीम अंसारी, विरमा भगत, रफीक अंसारी, असलम अंसारी, फहाद खान, अंसार अहमद, परवेज सिद्दीकी, राजेश लाल शाहदेव, वासुदेव उरांव, शील चंद भगत, सल्लू उरांव, तारीक अंसारी, कुलदीप उरांव भी मौजूद थे।