14 दिनों से फरार लालकिला हिंसा का मुख्य आरोपी दीप सिद्धू गिरफ्तार

अपराध नई दिल्ली मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किला पर हिंसा मामले में मुख्य आरोपित दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। सिद्धू पर पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित कर रखा था।

पिछले 14 दिनों से फरार चल रहे लाल किला हिंसा मामले का मुख्य आरोपित आखिरकार पुलिस की पकड़ में आ गया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। माना जा रहा है कि उसकी गिरफ्तारी के बाद इस हिंसा से जुड़े विभिन्न खुलासे होंगे। हालांकि पुलिस ने उसे कहां से गिरफ्तार किया है, इसकी विस्तृत जानकारी नहीं है। दिल्ली पुलिस जल्द ही इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।

पंजाबी पॉप गायक रहा दीप सिद्धू लाल किला पर हुए उपद्रव के दौरान सबसे ज्यादा सक्रिय पाया गया था। उपद्रव के बाद से सिद्धू लगातार फरार चल रहा था और इस दौरान वह सोशल मीडिया पर अपनी बेगुनाही का वीडियो भी अपलोड कर रहा था।