विवेक आनंद कुशवाहा बने जमुआ प्रखंड कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष

झारखंड
Spread the love

योगेश कुमार पांडेय

गिरिडीह। जमुआ प्रखंड की धुरगड़गी पंचायत के दलिया निवासी विवेक आनंद कुशवाहा को जमुआ प्रखंड कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष बनाया गया है। जिला अध्यक्ष नरेश वर्मा ने उन्‍हें मनोनयन पत्र सौंपा।

प्रखंड उपाध्यक्ष बनने पर श्री कुशवाहा ने जिला और प्रखंड नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्‍होंने कहा कि जो जिम्मेवारी मिली है, उसका में निष्ठापूर्वक निर्वाहन करूंगा। संगठन को और मजबूत बनाने की कोशिश रहेगी। श्री कुशवाहा ने कहा कि कृषि बिल किसानों के लिए बहुत ही खतरनाक है। मोदी सरकार इसे तुरंत रद्द करे।

मोके पर जिला अध्यक्ष नरेश वर्मा, जमुआ विधानसभा प्रभारी सतीश केडिया, जमुआ नेत्री मंजू कुमारी, प्रखंड महामंत्री मनीष वर्मा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी राहुल वर्मा, जिला स्वास्थ्य सचिव रामानंद कुशवाहा, शिव कुमार सहित अन्‍य कांग्रेसी उपस्थित थे।