रजौली में CM की सुरक्षा के लिए जा रहे जवानों की वैन पलटी, तीन गंभीर

बिहार
Spread the love

रजौली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नवादा पहुंचने से पूर्व रजौली में एक बड़ा हादसा हुआ है। प्रतिनियुक्ति स्थल पर जवानों को पहुंचाने जा रही पुलिस वैन सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इससे उसपर सवार दर्जन भर से अधिक पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।

घटना पटना-रांची पथ पर रजौली थाना क्षेत्र के करिगांव मोड़ के पास हुई। हादसे की जानकारी मिलते ही अफरातफरी मच गई। तत्काल घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल रजौली में भर्ती कराया गया। जहां तीन पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर पाए जाने के बाद बेहतर इलाज के लिए विम्स पावापुरी रेफर कर दिया गया है।

रेफर किए गए पुलिस कर्मियों में शंभू कुमार, शहंशाह उद्दीन और चौकीदार सिकंदर कुमार शामिल हैं।

चौकीदार रजौली थाना क्षेत्र के गरीबा गांव का निवासी है। घायलों में महिला पुलिस कर्मी भी शामिल हैं।