ट्रक चालक की जंगल में मिली लाश, कुछ ग्रामीणों पर लगा हत्या का आरोप

अपराध झारखंड
Spread the love

योगेश कुमार पांडेय

गिरिडीह। जिले के जमुआ थाना क्षेत्र की बलगो पंचायत अंतर्गत ग्राम नईटांड़ जंगल में गुरुवार की सुबह एक युवक का शव मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की पहचान बलगो निवासी 32 वर्षीय विकास यादव के रूप में कई है। सूचना मिलते ही जमुआ पुलिस ने लाश को कब्‍जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरीडीह भेज दिया।

मृतक की पत्नी ने अंजू देवी जमुआ थाना में आवेदन देकर गांव के ही दामोदर यादव, बुधो यादव, नुनूलाल यादव, राधे महतो और बालेश्वर यादव पर पति की हत्या करने का आरोप लगाया। कार्ररवाई की मांग की। अंजू ने कहा कि उसके पति ट्रक चालक थे। बुधवार की दोपहर में बेंगाबाद में ट्रक खड़ी कर एक रिश्तेदार की मोटरसाइकिल लेकर घर बलगो के लिए निकले थे।

रात 8 बजे चित्तरडीह पहुंचने पर मोबाईल पर बातचीत हुई थी। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर मन आशंकित हो गया। काफी खोजबीन करने के बावजूद नहीं मिले। सुबह उनकी लाश नईटांड- बलगो के बीच जंगल मे मिली। आशंका है कि उन लोगों ने हत्या कर दी। जमीन का विवाद चला आ रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।