30 जनवरी, 2021
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
समय आराम में बिताना पसंद करेंगे। पेट सम्बंधित समस्या रहेगी। आकस्मिक कार्य आने से यात्रा करनी पड़ सकती है। धन लाभ दोपहर से पूर्व आसानी से होगा। इसके बाद परिश्रम साध्य लाभ होगा। सरकारी कार्य करना मध्याह्न से पहले उचित रहेगा। बाद में लंबित रह सकता है। पुरानी उधारी चुकता होने से राहत मिलेगी। घर में महिलाओं एवं संतानों की फरमाइश पूरी करनी पड़ेगी। माता पिता से भावनात्मक सम्बन्ध रहेंगे। अन्य सदस्य से क्लेश भी रह सकता है। संध्या का समय थकान वाला रहेगा। हास्य परिहास के अवसर मिलेंगें।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
दिन सावधानी से बिताने की सलाह है। राह चलते लोग व्यक्तित्व पर छींटाकशी करेंगे। ना चाहकर भी कटु वचन बोलने पड़ेंगे। बाद में आत्मग्लानि रहेगी। कार्य क्षेत्र पर उधार वाले परेशान कर सकते हैं। किसी से भी उधार के व्यवहार ना करें, अन्यथा हानि में रहेंगे। असंयमित दिनचर्या के कारण शारीरिक स्वास्थ्य भी कार्यो में बाधक बनेगा। रक्त-पित्त सम्बंधित समस्या रहेगी। विरोधी बातों को बढ़ा चढ़ा कर पेश करेंगे। इससे मान हानि होगी। भाई-बंधुओं से वैर-विरोध रहने के कारण पारिवारिक वातावरण अशांत रहेगा। धन संबंधित कार्य लटके रहेंगे।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
ध्यान आवश्यक कार्यो पर लगायें, अन्यथा जहां लाभ होना है वहां हानि मिलेगी। मन अनर्गल कार्यो में अधिक भटकेगा। धन खर्च की परवाह नहीं करेंगे। मौज-शौक पर अधिक खर्च रह सकता है। धन लाभ लापरवाही के चलते आगे के लिए टलेगा। व्यवसाय में निवेश अतिआवश्यक होने पर ही करें। स्वयं अथवा परिजन की स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याओं की अनदेखी आगे भारी पड़ सकती है। परिवार में आपके कारण खींच-तान रह सकती है। किसी की बीमारी पर खर्च होगा। विवेकी व्यवहार अपनाये। बेवजह की परेशानी से बचेंगे।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
भागदौड़ अधिक रहेगी। परिणाम आशा के विपरीत रहने से मन में नकारात्मक विचार बनेंगे। आर्थिक कारणों से कोई कार्य अधूरा रहेगा। मनोकामना पूर्ति नहीं कर सकेंगे। कई कार्यो को एकसाथ करने के कारण दुविधा में पड़ेंगे। घर एवं व्यवसाय के कार्यो में तालमेल बैठाने में असहजता रहेगी। फिर भी धन लाभ थोड़े विलंब से हो जाने से कार्यो में अड़चन नहीं आएगी। महिलाओं से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। शेयर सट्टे में निवेश से बचे। हानि हो सकती है। अन्य दैनिक उपभोग के व्यावसायिक कार्यो में निवेश उत्तम रहेगा। दैनिक जीवन में कोई चमत्कार होने से आश्चर्य होगा।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
मन मौज मस्ती की ओर आकर्षित रहेगा। ना चाहकर भी यात्रा करनी पड़ सकती है। दिनचर्या व्यवस्थित रहने पर भी कुछ ना कुछ फेरबदल करना पड़ेगा। सामाजिक व्यवहारों के कारण भागदौड़ करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। लोगों को आपकी सहायता की आवश्यकता पड़ेगी। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धिओं पर विजय प्राप्त करेंगे। विरोधियों को आज पनपने ही नहीं देंगे। जिस भी कार्य में निवेश करेंगे उसमे थोड़े विलम्ब से ही पर सफलता निश्चित मिलेगी। पूजा पाठ में सम्मिलित होने के अवसर आएंगे। घर का वातावरण भी मंगलकारी रहेगा। स्त्रीवर्ग आध्यत्म में ज्यादा भाव रखेंगी।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कष्टों का सामना करना पड़ेगा। दिनचर्या अस्त व्यस्त रहेगी। पूर्वाग्रह से ग्रसित रहेंगे। अपने जिद्दी स्वभाव के कारण आसपास का वातावरण अशान्त बनाएंगे। मनमानी के चलते घर में भी तनाव का वातावरण बनेगा। सामाजिक क्षेत्र पर धन के साथ साथ मान हानि के योग है। बेहतर रहेगा की कोई भी बड़ा कार्य ना करें। यात्रा भी अति आवश्यक होने पर ही करें। व्यर्थ समय एवं धन नष्ट होने की संभावनाएं अधिक है। जोखिम वाले कार्यो में निवेश निकट भविष्य में अवश्य लाभ कराएगा। परिवारक वातावरण आपकी गलतियों के कारण पहले कलुषित होगा। सामान्य होने में समय लगेगा। महिलाओं से सतर्क रहें।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव आएंगे। प्रातः काल के समय व्यवसाय में लाभ निकट आते-आते किसी विवाद की भेंट चढ़ सकता है। हिम्मत बनाये रखे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन संतोषजक रहने वाला है। महिलायें कार्य क्षेत्र पर पुरुषों से बेहतर प्रदर्शन करेंगी। बीच-बीच में मन मुटाव के प्रसंग भी बनेंगे। कार्य में बाधक नहीं होंगे। परिवार के बुजुर्ग आज आपसे किसी कारण से नाराज होंगे। घर के अन्य सदस्य भी बड़ों का ही पक्ष लेंगे। इससे स्वयं को अकेला अनुभव करेंगे। धैर्य के साथ मौन बनाये रखें। व्यवसायी बचत कर सकेंगे।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
धन के साथ-साथ सुख शान्ति दायक भी रहेगा। व्यापारी वर्ग को लाभदायक सौदे मिलेंगे। भविष्य की योजनाओं पर भी धन का निवेश करेंगे। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा रहने पर भी आपके कार्य निर्विघ्न चलते रहेंगे। बीच-बीच में सहकर्मियो के कारण थोड़ी असुविधा बन सकती है। धन लाभ आशा के अनुरूप हो जाएगा। कार्य के नए क्षेत्र मिलेंगे। मित्र स्वयजनों के साथ धार्मिक यात्रा के योग भी बनेंगे। महिला वर्ग सेहत को लेकर परेशान रह सकती है। थकान अधिक रहेगी। स्वभाव में भी चिड़चिड़ा पन रहने से घरेलु कार्य में विलंब होगा। विद्यार्थ पढ़ाई पर कम ध्यान देंगे।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आध्यात्मिक उन्नति होगी। धर्म के गूढ़ रहस्यों को जानने में रुचि लेंगे। मानसिक रूप से प्रसन्न रहने के वातावरण बनते रहेंगे। सेहत में थोड़ी खराबी रह सकती है। धार्मिक स्थल के कार्यक्रमों में रूचि से हिस्सा लेंगे। घर में भी पूजा पाठ का आयोजन करा सकते है। कल की अपेक्षा आज अधिकांश समय मौन रहना पसंद करेंगे। इससे आसपास संवादहीनता का वातावरण बनेगा। परिवार में आपकी आवश्यकता बढ़ेगी। कीमती सामान संभाल कर रखे। चोरी अथवा नष्ट होने की संभावना है। विपरितलिंगीय के प्रति उदासीनता दिखाएंगे।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
दिन थोड़ा उठापटक वाला रहेगा। सेहत प्रातः काल से नरम रहेगी। भावुकता भी स्वभाव में अधिक रहेगी। लोग आपकी भावनाओं का गलत लाभ उठा सकते है। किसी के ऊपर जल्दी विश्वास करना हानि कराएगा। सावधान रहें। धन सम्बंधित व्यवहार देख-भालकर कर ही करें। व्यवसाय आज आशा के अनुकूल नहीं रहेगा। खर्च अधिक रहने से आर्थिक संतुलन प्रभावित होगा। गृहस्थ में भी धन खर्च करने पर ही सुख की प्राप्ति हो सकेगी। विवाद की स्थिति से बचकर रहें। थकान मिटाने के लिए मनोरंजन के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
विविध क्षेत्रों में विजय मिल सकता है। जिस कार्य को करेंगे, उसमे आरम्भ में थोड़ी झिझक रहेगी परन्तु अंतिम फल शुभ ही रहेगा। सामाजिक क्षेत्र पर आपका दबदबा रहेगा। जिस किसी से भी कार्य निकालना चाहेंगे, वह चाह कर भी मना नहीं कर सकेगा। कार्य क्षेत्र पर निर्णय लेने में थोड़ी परेशानी भी रहेगी। सोची गयी योजनाएं अवश्य फलीभूत होंगी। धन लाभ थोड़े इन्तजार के बाद होगा। घर में पूजा पाठ का आयोजन करवा सकते है। नए कार्य फिलहाल टालें। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में शांति रहेगी।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
दिन मिलाजुला फल देगा। आज का दिन लाभ दिला सकता है। क्रोध को वश में रखना जरूरी है। बना बनाया काम बिगड़ सकता है। लोग आपको किसी ना किसी कारण क्रोध दिलाएंगे। अपने काम से काम रखें। समय धन के साथ साथ मान सम्मान में भी वृद्धि करने वाला है। विदेशी व्यापार अथवा जमीन सम्बंधित कार्यो में अधिक लाभ की संभावना है। आकस्मिक यात्रा आने से जरूरी कार्य निरस्त करने पड़ सकते है। रिश्तेदारों द्वारा लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। पारिवारिक वातावरण में थोड़ी नोंकझोंक चलती रहेगी। फिर भी स्थिति गंभीर नहीं होगी। महिलायें सहयोगी रहेंगी।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)