आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

28 जनवरी, 2021

मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। कार्यो की असफलता अथवा किसी महत्‍वपूर्ण अनुबंध के निरस्त होने से स्वभाव में चिड़चिड़ा पन आ सकता है। वाणी का रूखापन कार्य क्षेत्र एवं घर का वातावरण बिगाड़ेगा। विवेक से कार्य करें दोपहर के बाद किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से सहयोग मिलने की संभावना है। धन नाश होने के प्रबल योग है इसका भी ध्यान रखें। गलत जगह निवेश हो सकता है। स्वास्थ्य में भी उतार चढ़ाव बना रहेगा।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

दिन किसी ना किसी रूप में धन अथवा अन्य लाभ कराएगा। मन में चल रही कामना पूर्ति होने में कोई व्यवधान अवश्य आएगा। दिन के आरम्भ में आलसी स्वभाव के कारण दिनचार्य धीमी चलेगी।कार्य क्षेत्र पर पुरानी योजना से लाभ होगा। नए कार्यो में भी निवेश कर सकते है। निकट भविष्य में लाभ देगा। महिलाओं की मानसिकता आज सुखोपभोग की रहेगी। विपरीत लिंगीय के प्रति शीघ्र आकर्षित हो जाएंगे।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

परिस्थियां अनुकूल तो नहीं फिर भी मन को संतोष अवश्य देंगी। सुबह से ही आलस्य प्रमाद में रहेंगे। कार्य क्षेत्र को लेकर किसी विशेष सोच में समय खराब होगा। मौके की तलाश में रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर मंदी के कारण मन कम ही लगेगा। घर में उदासीन व्यवहार परिजनों को पसंद नहीं आएगा। बड़े बुजुर्गों से मार्गदर्शन के साथ ताने भी सुनने को मिलेंगे। सरकारी क्षेत्र से आज संभावना होने पर भी लाभ नहीं मिल सकेगा। संध्या का समय राहत वाला रहेगा। किसी समारोह में सम्मिलित होंगे प्रियजनों से भेंट मन हल्का करेगी।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

दिन का प्रारंभिक भाग सुख-शांति से बितायेंगे। मन खुश रहने से आसपास का वातावरण भी हास्यमय बनाएंगे। मित्र प्रियजनों के साथ भविष्य की योजनाओं पर खुल कर विचार करेंगे। किसी मनोकामना के अपूर्ण रहने से ठेस पहुंचेगी इससे उबरने में भी थोड़ा समय लगेगा। आज स्वभाव में ज्यादा खुलापन भी ना रखें। मन का भेद अन्य को देने से हानि भी हो सकती है। परिजनों से लाभ होने की संभावना है।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

प्रत्येक कार्य में सावधानी रखने की सलाह है। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय के कारण धन के साथ सम्मान की भी हानि हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर अप्रिय घटनाओं के कारण दुविधा की स्थिति बनेगी। किसी पारिवारिक सदस्य के गलत आचरण से मन दुखी रहेगा। मन में गलत विचार की भरमार रहने से सेहत पर बुरा असर पड़ेगा। सर अथवा अन्य शारीरिक अंग निष्क्रिय होते अनुभव होंगे। धैर्य से समय बिताएं।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

दिन सामाजिक कार्यो में समर्पित रहेगा। परोपकार एवं स्वार्थ सिद्धि के बीच उलझे रहेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र पर विपरीत लिंगीय से सावधानीपूर्वक व्यवहार करें। लांक्षन लगने की संभावना है। कार्य व्यवसाय में सहकर्मी अथवा अधीनस्थों के ऊपर निर्भर रहना पड़ेगा। लाभ की संभावना भी आज कम ही रहेगी। आत्मनिर्भर होकर जो भी कार्य करेंगे, उसमें आरंभिक परेशानी के बाद आकस्मिक लाभ होने की संभावना है। सेहत भी अकस्मात ही नरम होगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

दिन का अधिकांश समय शांति से व्यतीत होगा। थोड़ी आर्थिक परेशानियां रह सकती है। मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे। जिस भी कार्य को करने की ठानेंगे, उसे हानि-लाभ की परवाह किये बिना पूर्ण करके छोड़ेंगे। कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति की दखलंदाजी से थोड़ी परेशानी एवं बहस हो सकती है। सामूहिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर भी मिलेगा। बाहर की अपेक्षा घर में समय बिताना पसंद करेंगे।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

परिस्थितियां आपके अनुकूल रहने से लाभ के कई अवसर मिलेंगे। अज्ञान की स्थिति अथवा गलत सलाह के कारण लाभ होना संदिग्ध ही रहेगा। बहुप्रतीक्षित अतिमहत्‍वपूर्ण कार्य पूरा होगा। धन लाभ रुक-रुक कर होता रहेगा। घर में सुख के साधनों की वृद्धि होगी। इसपर अधिक खर्च भी रहेगा। नए सम्बन्ध बनने से अतिरिक्त आय के मार्ग भी खुलेंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति से आज पीछे नहीं हटेंगे।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

दिन विपरीत फल देने वाला रहेगा। स्वयं अथवा किसी पारिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। दवाओं पर खर्च बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र पर भी परिश्रम के अनुसार लाभ मिलेगा। नए कार्य के आरम्भ के विचार को टालना पड़ सकता है। सरकारी कार्यो में भी धन खर्च होने से आर्थिक कारणों से चिंता रहेगी। थोड़े धन की आमद होने से दैनिक कार्य चलते रहेंगे। परिवार में तालमेल बना रहेगा।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

दिन आशा से अधिक शुभ रहेगा। आकस्मिक घटनाएं अधिक घटित होंगी। चाहे वो आर्थिक या पारिवारिक हों। नौकरी पेशा जातको को भी मेहनत का फल मिलेगा। सम्मान में वृद्धि के साथ आय के मार्ग खुलेंगे। बेरोजगारों को थोड़ा प्रयास करने पर रोजगार उपलब्ध हो सकता है। खर्च भी अचानक होने से थोड़ी असहजता रहेगी। स्थिति पूर्ण रूप से आपके नियंत्रण में ही रहेगी। भाग्योन्नति के योग बनेगे।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

दिन खर्चीला रहेगा। कार्य क्षेत्र पर भाग्य का साथ कम ही मिलेगा। धन की आमद को लेकर आज बेपरवाह रहेंगे। कोर्ट कचहरी अथवा अन्य सरकारी कार्यो के ऊपर भी खर्च करना पड़ेगा। आज जितना हो सके व्यर्थ के खर्च से बचे नहीं तो बाद में आर्थिक उलझने परेशान करेंगी। नौकरी पेशाओ का अधिकारी वर्ग से अनबन होने की संभावना है। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें। पति-पत्नी में किसी न किसी बात को लेकर मतभेद रहेंगे।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

महात्‍वकांक्षाओं की पूर्ति‍ में अड़चने आने से हताश हो सकते है। फिर भी भले-बुरे का विवेक रहने से मानसिक रूप से परेशान नहीं होंगे। कार्य क्षेत्र पर अधिकारी एवं सहकर्मी सहयोग करेंगे। निश्चित समय से पहले कार्य पूर्ण कर घरेलु कार्यो में व्यस्त रहेंगे। धार्मिक गतिविधियों में भी सक्रियता दिखाएंगे। आज आप किसी भी प्रकार के अनैतिक कार्यो से खुद को दूर रखने का हर संभव प्रयास करेंगे। सम्मान के पात्र बनेंगे।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)