आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

27 जनवरी, 2021

मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

परिश्रम का उचित फल मिल सकेगा। कार्य व्यवसाय में थोड़ी मेहनत के बाद उत्साहजनक लाभ मिलेगा। सहकर्मी आज आपसे ईर्ष्या करेंगे।मन इच्छित कार्यो पर खर्च कर सकेंगे। फिजूलखर्ची भी रहेगी। पारिवारिक खुशी के आगे व्यर्थ नहीं लगेंगे। सार्वजनिक कार्यो में आज कम रुचि लेंगे। पारिवारिक वातावरण छोटी मोटी बातो को छोड़ शांत ही रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

दिन संतोषजनक रहेगा। आर्थिक मामलों को ज्यादा महत्‍व नहीं देंगे। मध्याह्न तक आलस्य अधिक रहने के कारण कार्यो में सुस्ती दिखाएंगे। इसके बाद का समय बेहतर रहेगा। कही से आकस्मिक लाभ के समाचार मिलने से उत्साहित होंगे। निश्चिंत होने पर लापरवाही भी बढ़ेगी। नौकरी वाले जातक अधिकारियों से किसी कारण नाराज रहेंगे। महिलायें मानसिक रूप से शांत रहेंगी। व्यवहारिकता में रूखापन दिखाएंगी।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

दिन लाभदायक रहेगा। कार्य क्षेत्र के साथ ही आज अन्य काम भी आने से थोड़ी असुविधा होगी। नौकरी वाले लोगो को अधिकारी वर्ग के गंभीर रहने से थोड़ी परेशानी तो होगी। इसका परिणाम बाद में लाभदायक रहेगा। सही समय पर कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसायी वर्ग आज ले देकर काम चलाने की नीति अपनाएंगे। खर्च करने पर ही लाभ की स्थिति बन सकेगी। महिलायें भविष्य के लिए संचय कर सकेंगी।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

घर एवं बाहर कुछ ना कुछ हानि कराएगा। अतिआवश्यक कार्य यथा संभव आज टाल ही दें। सरकारी कार्य नियमों की उलझन में लटके रहेंगे। नौकरी वाले लोग आज कागजी कार्यो में सावधानी रखें। व्यापारी वर्ग आज व्यापार में उतार चढ़ाव के दौर से गुजरेंगे। घर गृहस्थी में भी आज किसी ना किसी के बीमार पड़ने से अतिरिक्त परेशानी रहेगी। महिलाये पुरुषों की अपेक्षा शांत रहेंगी।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

दिन शांतिदायक रहेगा। ईश्वरीय आराधना भजन-पूजन में निष्ठा रहने से मानसिक रूप से विचलित नहीं होंगे। सहकर्मी भी मनमानी करेंगे। इससे कार्य विलंब से पूर्ण होंगे। बीच में कहासुनी होने की भी संभावना है। कार्य क्षेत्र की अपेक्षा आज घर का वातावरण व्यस्त होने पर भी शांति की अनुभूति कराएगा। धार्मिक यात्रा के प्रसंग उपस्थित होंगे। स्त्री संतान का सुख सामान्य रहेगा।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

दिन दौड़ धूप तो रहेगी, लेकिन इसका सकरात्मक परिणाम भी मिलेगा। व्यवसाय में निश्चिंत होकर कार्य करें। मेहनत का फल संध्या के आसपास मिलने लगेगा। धन का निवेश भी दोगुना होकर ही वापस आएगा। अधिकारी वर्ग की नरमदिली कार्यो को आसान बनाएगी। महिलायें अधिक बोलने की आदत के कारण हास्य की पात्र बनेगी। पैतृक संबंधित कार्यो अथवा पिता से लाभ होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

दिन सौभाग्य में वृद्धि करने वाला रहेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी कार्य व्यवसाय में भी कई दिन से चल रही योजना के सफल होने पर उत्साह का वातावरण बनेगा। धन लाभ आकस्मिक और आशाजनक ही होगा। भविष्य की योजनाओ के साथ पारिवारिक आवश्यकता की पूर्ति पर भी खर्च होगा। महिलायें घरेलू कार्यो से ऊबन अनुभव करेंगी।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

दिन आर्थिक एवं सामाजिक दृष्टि से अशुभ रहेगा। सेहत में दिन भर उतार चढ़ाव लगा रहेगा। कार्य व्यवसाय एवं आर्थिक कारणों से मानसिक अशांति रहेगी। महिलाये शारीरिक अंगों में अकड़न-दर्द रहने से परेशान होंगी। कार्य व्यवसाय पर धन लाभ तो होगा। व्यर्थ के खर्च बढ़ने से तुरंत खर्च भी हो जाएगा। यात्रा की योजना आज टालना बेहतर रहेगा। खर्च के साथ दुर्घटना के भी योग है। पूजा पाठ में भी कम ही मन लगेगा। तंत्र-मंत्र के रहस्यों का प्रति रुचि बढ़ेगी।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

अधिकांश कार्यो में विजय मिलेगी। सोच विचार कर ही किसी कार्य को करेंगे। धन लाभ प्रयास करने पर अवश्य होगा। सरकारी कार्यो में जोड़ तोड़ करके सफलता पा लेंगे। सहकर्मियों से बीच मे मतभेद होंगे। निराकरण भी तुरंत हो जाएगा। घरेलू सुख उत्तम रहेगा। बाहर के खान-पान में संयम रखें। घर के बुजुर्ग से शुभ समाचार मिलेंगे।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

दिन राहत भरा रहेगा। शारीरिक रूप से भी बेहतर अनुभव करेंगे। बुजुर्गो की सेहत में सुधार आयेगा। व्यावसायिक क्षेत्र पर आज आरम्भ में असमंजस की स्थिति रहेगी। दिन के अंतिम भाग में बिक्री में तेजी आने से धन की आमद होगी। प्रतिस्पर्धियों से बहस के प्रसंग भी बनेंगे। पैतृक संबंधों से भी भविष्य में लाभ की उम्मीद बनेगी। दाम्पत्य सुख में थोड़ी नीरसता रहने पर भी बाहर की अपेक्षा शांति का अनुभव होगा।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

अनिर्णायक स्थिति रहने के कारण अधिकांश कार्य अधूरे रह जाएंगे या निरस्त भी करने पड़ सकते हैं। नौकरी वाले लोगों को अतिआत्मविश्वास के कारण कार्य में हानि होंगी। व्यवसायी वर्ग भी लापरवाही करेंगे। धन लाभ आज परिश्रम करने पर भी अल्प मात्रा में ही होगा। पारिवारिक स्थिति भी समय से मांग पूरी ना कर पाने पर खराब होगी। महिलायें अहसान जता कर कार्य करेंगी। संतान सुख भी कम ही रहेगा।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

दिन सावधानी से व्यतीत करें। बड़बोलेपन के कारण कलह को स्वयं ही आमंत्रण देंगे। महिलाओं से संयमित व्यवहार रखें। अन्यथा पूरी दिनचार्य खराब हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर भी किसी ना किसी से छोटी-छोटी बातों पर उलझने के कारण काम-काज प्रभावित होगा। सामाजिक सम्मान में कमी आएगी। आर्थिक कारणों से भी उलझे रहेंगे। धन की आमद खर्च निकलने लायक भी नही रहेगी। शांत रहने का प्रयास करें।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)