15 जनवरी, 2021 (गुरुवार)
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। दोपहर बाद का समय अधिक सुखदायक रहेगा। बड़े बुजुर्गों अथवा अधिकारी वर्ग की कृपा दृष्टि रहने से मनमाना व्यवहार करेंगे। जिद्दी व्यवहार के कारण पारिवारिक विवाद का कारण भी बन सकते हैं। ससुराल-अथवा मायके पक्ष से स्वार्थ सिद्धि की पूर्ति कर लेंगे। असंयमित खान-पान के कारण उदर शूल-कब्ज की शिकायत रहेगी।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
मन के विपरीत घटनायें घटित होंगी। कार्य क्षेत्र पर धन कमाने से ज्यादा महतव व्यवहार बनाने को देंगे। मध्याह्न बाद का अधिकांश समय आनंद प्रमोद में बितायेंगे। शारीरिक रूप से चुस्त रहेंगे। मनोकामना की पूर्ति होने की संभावना है। परिजन-मित्रों के साथ उत्तम भोजन वाहन सुख मिलेगा। संध्या का समय प्रेम-प्यार के लिए भी यादगार रहेगा। खर्च लगे रहेंगे।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मन में बड़ी-बड़ी योजनाए चलती रहेंगी। स्फूर्ति की कमी प्रातः काल से ही बनेगी। दैनिक कार्यो को भी लाचारी में करना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर मध्याह्न बाद लाभ के अवसर मिलेंगे। अपने कार्य में निष्ठा से लगे रहे जल्द ही समय आपके अनुकूल बनेगा। अहम को लेकर किसी से टकराव भी हो सकता है। वाणी अथवा व्यवहार से किसी को ठेस ना पहुंचे। इसका ध्यान रखें। आध्यत्म से जुड़ें मानसिक शांति मिलेगी।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
हर जगह अनुकूल वातावरण मिलेगा कई काम आने से दुविधा में पड़ जाएंगे, जिससे विलंब होगा। सभी कार्यो को धैर्य से सोच समझ कर करेंगे। इसलिए सफलता की संभावना भी अधिक रहेगी। कार्य क्षेत्र पर नौकरों की लापरवाही के कारण हानि हो सकती है। महिलायें आज पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा खर्चीली रहेंगी। परिजनों के साथ पर्यटन भोजन पर जाएंगे।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
दिन आप सुख-शांति से बिताएंगे। कार्य व्यवसाय में कम मेहनत के बाद भी अधिक लाभ होने से आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर बनेगा। मनोरंजन अथवा अन्य घरेलू सुखों पर खर्च करने के लिये ज्यादा सोचना नहीं पड़ेगा। संबंधों की लिहाज के कारण हानि भी उठानी पड़ सकती है। धार्मिक यात्रा का आयोजन करेंगे। धर्म-कर्म में आस्था रहेगी। परिजनों का साथ मिलेगा।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
अपनी बुद्धि एवं कार्य कौशल से परिवार एवं सार्वजनिक क्षेत्र पर प्रभाव बनाएंगे। आर्थिक स्थिति अचनाक धन लाभ होने से सुधरेगी। घरेलु कार्यो के कारण व्यवसायिक कार्य स्थगित करने पड़ सकते है। किसी मांगलिक कार्यक्रम के लिये खरीददारी पर भी अधिक खर्च होगा। शुभ समाचार मिलने से मन की चिंता दूर होगी। स्त्री वर्ग के कारण पीड़ा हो सकती है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
दिन लिए कष्ट साध्य रहेगा। परिवार में आज किसी पुराने विवाद को लेकर आपस में झड़प हो सकती है। बनी बनाई योजनाएं अधर में लटक सकती है। आर्थिक हानि होने की आशंका है। कार्य क्षेत्र पर आर्थिक कारणों से किसी से लड़ाई हो सकती है। व्यवहार को संतुलित बनाये रखें। अन्यथा भविष्य में होंने वाले लाभ से भी वंचित रहना पड़ेगा। परिवार में आपके कारण विवाद होने से अशांति बनी रहेगी।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
दिन लाभदायक रहेगा। कही से प्रसन्नतादायक समाचार मिलेंगे। नौकरी वाले जातक आज आराम करना पसंद करेंगे। व्यवसाय में बेजिझक निवेश करेंगे। शीघ्र ही इसका लाभ मिलेगा। आपकी अथवा किसी सहकर्मी की गलती से हानि होने की भी सम्भावना है। घर के सदस्य आपसे कई उम्मीदे लगाए रहेंगे। संभवतः उन्हें निराश नही करेंगे। स्त्रीवर्ग आपकी मनोदशा को भली भांति समझेगी।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
भागदौड़ की जिंदगी को छोड़ चैन से समय व्यतीत करना पसंद करेंगे। आकस्मिक कार्य आने से कामना पूरी नहीं हो सकेगी। घर के सदस्य आपके व्यवहार में अचानक आई उदासीनता से परेशान होंगे। आप लाभ-हानि की परवाह किये बिना अपनी ही मस्ती में रहेंगे। प्रेम प्रसंगों में आपके गलत निर्णय के कारण हानि होगी। पारिवारिक सुख शांति बिगड़ सकती है। धन लाभ से खर्च ज्यादा रहेगा।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
परिजनों के लिए भाग्यशाली साबित होंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति भी समय पर करेंगे। विपरीत लिंगीय आकर्षण अधिक रहेगा। संतोषजनक व्यवसाय रहने से धन की आमद होगी। दैनिक कार्य में व्यस्तता अधिक रहेगी। घूमने-फिरने की योजनाएं बनाएंगे। इसमें व्यवधान आ सकते है। मध्याह्न के बाद स्थिति परेशानी वाली बनेगी। बनते कामों में अड़चने आने लगेगी। व्यवसाय में किये वादे अंतिम समय पर ना निभा पाने के कारण खरी-खोटी सुन्नी पड़ेगी।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
परिस्थितियां बाधा डालने वाली बन रही है। आवश्यक कार्यो को टालना ही बेहतर रहेगा। उधारी जल्द चुकाने का प्रयास करें, अन्यथा मानभंग हो सकता है। कार्य व्यवसाय को लेकर चिंतित रहेंगे। समय पर कार्य पूरा ना कर पाने के कारण शर्मिंदगी झेलनी पड़ सकती है। कार्य क्षेत्र पर अधिक परिश्रम करने पर भी अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। महिलाओं का मन किसी अरिष्ट की आशंका से व्याकुल रहेगा।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
कामकाज से मन चुरायेंगे। घरेलू कार्य भी आज आपको आफत ही लगेंगे। मान सम्मान मिलने से अहम की भावना भी रहेगी। व्यवसाय के अलावा भी आज विविध क्षेत्रों से लाभ मिल सकता है। सहकर्मियों का कम सहयोग मिलने से पूर्ण सफल नही हो पाएंगे। धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिये भी समय निकालेंगे। समाज के प्रतिष्ठित लोगों से जान पहचान बढ़ेगी। मनोरंजन के लिए पर्यटन पर भी जाने के अवसर आएंगे। स्त्री सुख मिलेगा।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)