02 जनवरी, 2020 (शनिवार)
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन का अधिकांश समय भी व्यर्थ के कार्यो में पड़कर नष्ट करेंगे। दिन का आरंभ पारिवारिक कलह से होगा। महिलायें वाणी वर्तन पर विशेष ध्यान दें। किसी भी बात का अध्ययन करने के बाद ही अपनी प्रतिक्रिया दें, अन्यथा गलतफहमी में स्थिति गंभीर हो सकती है। व्यवसायी वर्ग आज आर्थिक कारणों से परेशान रहेंगे। इधर उधर की बातों को छोड़ काम से काम रखें। दिन भर की मेहनत धन लाभ के रूप में शाम के समय मिल सकती है। परिजनों के आगे आज मौन ही रहें। दवाओं पर खर्च करना पड़ेगा।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपको अवश्य धन लाभ कराएगा। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने में असफल रहेंगे। काम-धंधे में आशानुकूल वृद्धि होगी फिर भी आज ज्यादा विस्तार नहीं करें। संध्या बाद से कारोबारी मंदी आ सकती है। निवेश भी देखभाल कर ही करें धन फंसने की संभावना है। सहकर्मी किसी बात को लेकर असंतोष जताएंगे। फिर भी दिनचार्य सुचारू रूप से चलती रहेगी। संध्या बाद दिन भर के कार्य कलापो के आंकलन से संतोष में रहेंगे। बाहर घूमने पर्यटन आदि की योजना अंत समय मे टालने से परिजन नाराज होंगे।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका स्वभाव संतोषी रहेगा। मित्र परिजनों के उकसावे में आकर बेमन से कार्य करेंगे। व्यवसायियों को मध्याह्न बाद प्रसन्नता दायक समाचार मिलेंगे। धन लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी। सामाजिक क्षेत्र पर आज किसी उच्च पदस्थ अधिकारी से मेल जोल होगा। इसका परिणाम निकट भविष्य में अवश्य मिलेगा। संध्या बाद धन लाभ होने से आवश्यक कार्य पूर्ण कर सकेंगे। महिलाओ की मनोकामना पूर्ण होने में आज भी अड़चन आएंगी। धार्मिक यात्रा के प्रसंग बनेंगे।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका स्वभाव मिलनसार रहेगा। कैसी भी परिस्थिति मिले हंस कर निकाल देंगे। मन का भेद ना देने पर परिजनों से मामूली विवाद भी हो सकता है। किसी की भी परवाह किये बिना अपनी मस्ती में मस्त रहेंगे। दिन में कुछ समय के लिये आर्थिक कमी अनुभव होगा। खर्च पर नियंत्रण रहने से ज्यादा खलेगी नहीं। सामाजिक कार्यो में कम रुचि लेंगे। धार्मिक कार्यो में पूरा समय देंगे दान पुण्य करने के अवसर मिलेंगे। घर मे परिचितों के आवागमन से चहल-पहल रहेगी। संध्या के आस-पास आकस्मिक खर्च आएंगे। परिजन आपसे अकारण ही नाराज हो सकते है। शारीरिक कमजोरी अनुभव होगी।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन भी सावधानी से बिताने की सलाह है। किसी भी कार्य में जोर-जबरदस्ती नहीं करें। गृहणियां भी प्रत्येक कार्य देखभाल कर ही करें जल्दबाजी में बड़ा नुकसान होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर किसी पुराने वैर के कारण लाभ आये। सौदे हाथ से निकल सकते है। व्यवसायिक यात्रा में आज केवल आश्वासन से की कम चलाना पड़ेगा। फिर भी प्रयासरत रहें। खर्च सोच समझ कर ही करें। अन्यथा उधार लेने की नौबत आ सकती है। पारिवारिक में आज वैर विरोध की भावना अधिक रहेगी। सेहत अचानक बिगड़ सकती है।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिये विशेष लाभदायक बन रहा है। स्वार्थ के लिये कुछ अनैतिक कार्य भी कर सकते है। इससे बाद में धन व मान हानि हो सकती है। कार्य व्यवसाय में पुराने सौदों से लाभ होगा। दुविधा में नहीं पड़े। संध्या से पहले सभी आर्थिक कार्य पूर्ण करने का प्रयास करें इसके बाद परेशानी होगी। नौकरी वाले लोग भी आज अतिरिक्त आय बनाने में सफल होंगे। बेरोजगारों को नई कार्य नियुक्ति मिल सकती है। आज आपसे ईर्ष्या करने वाले भी अधिक रहेंगे इनको अनदेखा करें। पारिवारिक वातावरण में संध्या पश्चात किसी परिजन के उद्दंड व्यवहार से अशांति फैलेगी। थकान बनेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन भी आपके लिये अनुकूल बना रहेगा। दिन के आरंभ से ही शुभ संयोग बनेंगे। कार्य व्यवसाय में भी आज आकस्मिक काम आएगा। तैयारी नहीं होने के कारण कुछ समय के लिये असहज रहेंगे। शीघ्र ही स्थिति को संभाल भी लेंगे। धन लाभ के साथ ही व्यवसाय में वृद्धि भी होगी। किसी की सहायता की आवश्यकता भी पड़ेगी। सहकर्मियों का व्यवहार मध्याह्न तक ठीक ठाक बना रहेगा। इसके बाद किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। सेहत भी दिन भर ठीक रहेगी संध्या बाद आकस्मिक शारीरिक कष्ट होगा।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप दिन के आरंभ में प्रत्येक कार्य को उत्साह से करेंगे। व्यस्तता भी आज अन्य दिनों की अपेक्षा कुछ ज्यादा ही रहेगी। आपकी मानसिकता कार्यो में शीघ्र परिणाम पाने की रहेगी। मेहनत का आशाजनक परिणाम इंतजार के बाद ही पर मिलेगा। आपको स्वयं के कार्य के साथ ही किसी अन्य का कार्य भी करना पड़ेगा। इसमे तालमेल बैठाने में परेशानी आएगी। अधूरे सरकारी कार्य किसी कमी के कारण आज भी लटके रहेंगे। हिम्मत नहीं हारें। आज नहीं तो कल सफलता मिल ही जाएगी। अधिकारियों से जिद बहस करने से बचे।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
कार्य में अधिक सतर्कता बरते। आपकी अविवेकी मानसिकता भविष्य में परेशानी में डाल सकती है। दिन में ज्यादातर समय काम कम होने से आलस्य प्रमाद फैलाएंगे। मध्याह्न के समय थोड़ा बहुत काम मिलने से व्यस्त रहेंगे। आज महत्वपूर्ण कार्य एवं व्यवसाय में आर्थिक फैसले जानकारों से सलाह के बाद ही ले। संध्या बाद हानि हो सकती है। धन लाभ निश्चित नहीं होकर आकस्मिक होगा। महिलाये खर्च करने से बचे। निकट भविष्य में आर्थिक उलझनों का सामना करना पड़ेगा। गृहस्थ में दिन भर शांति रहेगी। संध्या बाद शोक का वातावरण बनेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करें।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिये कार्य व्यवसाय में नई संभावनाएं जगायेगा। शारीरिक रूप से भी आज बेहतर अनुभव करेंगे। महिलाये अन्य दिन की अपेक्षा अधिक आलस्य में रहेंगी। घर के कार्य भी अस्त-व्यस्त रहेंगे। व्यवसायी वर्ग को मध्याह्न तक ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा। इसका फल संध्या बाद ही मिल सकेगा। नए कार्यो में निसंकोच होकर निवेश कर सकते हैं। नौकरी करने वाले लोग भी आज संध्या के समय मेहनत का उचित फल मिलने से पिछले दिनों की अपेक्षा बेहतर अनुभव करेंगे। धन लाभ मध्यान पश्चात हो हो सकेगा।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन मिला जुला फल देगा। किसी ना किसी कारण से मानसिक दबाव से गुजरना पड़ेगा। कार्य व्यवसाय में उतार चढ़ाव लगा रहेगा। धन प्राप्ति के लिये आज कुछ नापसंद कार्य भी करना पड़ेगा। मध्याह्न तक कार्यो को लेकर उदासीन बने रहेंगे। सहायता मांगने पर भी नहीं मिलेगी। इसके बाद ही स्थिति में सुधार आने लगेगा। नौकरी वालों को आज अधिकांश कार्यो में निराश होना पड़ेगा अधिकारी वर्ग आपकी क्षमता को कम आंकेंगे। सेहत सामान्य रहेगी।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन भी आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आर्थिक रूप से आज का दिन भी समृद्धिकारक बना रहेगा। व्यवहार कुशलता बनाये रखें। पूर्ण लाभ के अधिकारी बनेंगे। मेहनत का फल किसी भी रूप में अवश्य मिलेगा। नौकरी वाले जातक आज विजातीय आकर्षण में फंसे रहने के कारण कार्य पर ज्यादा ध्यान नही दे सकेंगे। पारिवारिक वातावरण में आज भी आनंद छाया रहेगा। स्त्री को छोड़ अन्य सभी से स्वार्थ के व्यवहार रहेंगे। सेहत में थोड़ी बहुत तकलीफ होगी। बुजुर्गो का आशीर्वाद मिलेगा।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)