झारखंड के सीएम ने कहा, कुछ लोग घात लगाकर कर रहे थे मेरा इंतजार

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड के मुख्युमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले पर हमले के बाद उनका बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग घात लगाकर मेरे इंतजार में बैठे थे। जब उनका यह प्रयास सफल नहीं हो पाया, तब ये लोग उपद्रव करने में लग गये। अगर इस तरह की हरकतें है तो प्रशासन उसको गंभीरता से लेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। रांची बहुत छोटा शहर है। हर कोई एक-दूसरे का चेहरा पहचानते हैं। कौन लोग किसके हैं, ये बात लोग अच्छी तरह से जानते हैं।

ज्ञात हो कि 4 जनवरी को मुख्यमंत्री का काफिला झारखंड मंत्रालय से लौट रहा था। इस दौरान किशोरगंज चौक के समीप उपद्रवियों के झुंड ने काफिले को निशाना बनाने की कोशिश की थी। हालांकि रांची पुलिस ने काफिले का रूट डायवर्ट कर श्री सोरेन को सुरक्षित मुख्यमंत्री आवास पहुंचाया था। इस दौरान हुई झड़प में एक पुलिस अधिकारी भी घायल हो गये थे।