
मुंबई। भोजपुरी फिल्म ‘ड्राइवर बाबू ईलू ईलू’ का टीजर नटरंग एंटरटेनमेंट ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। इसमें रोमांस, एक्शन और मधुर गीत संगीत का मिश्रण है। फिल्म का फर्स्ट लुक यानी पोस्टर पहले ही जारी किया जा चुका है। दर्शकों ने पोस्टर काफी पसंद किया और टीजर भी पसंद कर रहे हैं।
फिल्म के नायक सागर सिंह उर्फ सिंटू ने बताया कि दर्शकों को फिल्म के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पूरी तरह से प्रदर्शन के लिए फिल्म बनकर तैयार है। बहुत जल्द रिलीज होगी। सागर सिंह के विपरीत मुख्य नायिका के रूप में निशा सिंह ने अभिनय किया है। इसकी झलक टीजर में भी देखने को मिलती है।
फिल्म के लेखक व निर्देशक ओमप्रकाश भगवान साव हैं। निर्माता सिंटू सिंह, सह- निर्माता अजिताभ तिवारी, संगीतकार अविषेक पांडेय, कैमरामैन परवीर किशन, सोलमन दास, संपादक हिमाद्री शेखर भट्टाचार्य, एक्शन डायरेक्टर हीरालाल यादव, आर्ट डायरेक्टर मोहन, कोरियोग्राफर पूजा, प्रीतम अधिकारी, गीतकार सतीश सिन्हा, बैकग्राउंड मनोज (लकी) हैं।
गायक राजू सिंह अनुरागी, राजा बहेरा, सिमरन कौर, अविषेक पांडेय, माही विश्वकर्मा, अलका झा, वीरेंदर शर्मा, विजय, विजय यादव है। फिल्म में सागर सिंह (सिंटू), पंकज मेहता, निशा सिंह, पंकज कॉमेडियन, अनुराधा ओझा, मिथुन, प्रीतम, सत्यम, उमानाथ पाठक, संजय मिश्रा, तपन दत्ता, ओम आदि कलाकारों ने अभिनय किया है।