मुख्यमंत्री के काफिले पर हमले के आरोपी का सिविल कोर्ट में सरेंडर

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले पर प्रदर्शन के आरोपी भैरव सिंह ने रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस उसकी तलाश जोर-शोर से कर रही थी। उसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी।

सरेंडर करने के बाद भैरव सिंह ने कहा कि वह इंसाफ के लिए सड़क पर उतरा था। उसे पता भी नहीं था कि उस वक्त सीएम का कफिला उधर से गुजरने वाला है। काफिले पर हमला करने का उसका कोई इरादा नहीं था।

जानकारी हो कि सीएम के काफि‍ले को रोकने के प्रयास मामले में अब तक 27 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। 165 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दो थाना प्रभारी को निलंबित किया गया है। दो सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया है।

ज्ञात हो कि 4 जनवरी को मुख्यमंत्री का काफिला झारखंड मंत्रालय से लौट रहा था। किशोरगंज चौक के समीप उपद्रवियों के झुंड ने काफिले को निशाना बनाने की कोशिश की थी। हालांकि, रांची पुलिस ने श्री सोरेन के काफिले का रूट डायवर्ट कर सुरक्षित मुख्यमंत्री आवास पहुंचाया था।