मकर संक्रांति पर श्री परशुराम इंटरनेशनल समिति ने 150 लोगों को बांटी सामग्री

Uncategorized
Spread the love

रांची। श्री परशुराम इंटरनेशनल समिति की प्रदेश कमेटी ने रांची के सेवा सदन पर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास जरूरतमंद लोगों के बीच चूड़ा, गुड़, लाई, तिलकुट व मिक्सर का वितरण किया। इस दौरान 150 जरूरतमंदों के इसका वितरण किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सारस्वत की उपस्थिति में यह कार्यक्रम हुआ। उन्होंने बताया कि झारखंड के सभी जिलों में गठित कमेटी द्वारा यह कार्यक्रम मकर संक्रांति की पूर्व संध्या तक चलता रहेगा। इस अवसर पर स्वच्छता अभियान के तहत प्लास्टिक हटाओ-थैला लाओ की तर्ज पर समिति द्वारा 300 थैलो का भी वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक महामंत्री ज्ञानदेव झा, अशोक पारीक, आत्माराम दुवेदी, संजीव चौधरी थे। उन्हों ने कहा कि हमारा उद्देश्य इस पर्व को लोगों के साथ मनाना है। इस अवसर पर महेश्वरी सभा के अध्यक्ष शिव शंकर साबू, मारवाड़ी ब्राह्मण सभा के पूर्व मंत्री सुशील मटोलिया भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री प्रमोद कुमार पांडेय, प्रवक्ता लक्ष्मीचंद दीक्षित, राष्ट्रीय सचिव अजय कुमार दुबे, कोषाध्यक्ष संजीव मिश्रा, कार्यालय प्रभारी आत्माराम द्विवेदी, सुशील माटोलिया, बसंत कुमार गौतम, कन्हैया लाल शर्मा, महेंद्र कुमार मिश्रा, संजय परमाणिक, अजय पारीख, श्रीमती उषा मखारिया, अमर चंद बेगानी सहित कई लोग उपस्थित थे।