यह काम करने वाली बॉलीवुड की पहली अभिनेत्री बनीं शिल्पा शिरोडकर

मनोरंजन मुंबई
Spread the love

मुंबई। अभिनेत्री शिल्पाी शिरोडकर एक बार फिर चर्चा में है। उसने एक ऐसा काम किया है, जिसके बारे में लोग जानकार बेहद खुश हैं। यह काम करने वाली शिल्पा बॉलीवुड की पहली अभिनेत्री बन गई है। उसने इसकी जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी है।

शिल्पा फिलहाल दुबई में रहती है। वह पूर्व मिस इंडिया नम्रता शिरोडकर की बड़ी बहन हैं। दोनों बहनें एक साथ मनोरंजन की दुनिया में आईं थीं। शिल्पा ने फिल्मों की ओर रूख किया और नम्रता मॉडलिंग में चली गई।

शिल्पा शिरोडकर किशन कन्हैया, त्रिनेत्र, हम, दिल ही तो है, आंखें, पहचान, गोपी किशन, मृत्युदंड जैसी पॉपुलर फिल्मों में रोल कर चुकी है। उनकी आख़िरी फ़िल्म गज गामिनी थी। शादी के बाद उन्होंने काम छोड़ दिया। शादी के करीब 10 साल बाद उन्होंने टीवी का रुख किया है और ‘एक मुट्ठी आसमान’ सीरियल साइन किया।

शिल्पा शिरोडकर ने कोरोना वैक्सीन लगा लिया है। सोशल मीडिया पर वैक्सीन लगवाने के बाद एक तस्वीर पोस्ट करते हुए शिल्पा शिरोड़कर ने खुद ये जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है, ‘वैक्सीन लगवा लिया है और अब सुरक्षित हूं।‘