स्व. लक्ष्मण महतो जयंती पर क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता, सीनियर वर्ग में वीरेंद्र विजेता

खेल
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के कांके में स्वर्गीय लक्ष्मण महतो की जयंती पर लक्ष्मण महतो स्मारक समिति ने क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता 3 जनवरी को आयोजित की। धावक धाविकाओं के लिए आयु के अनुसार 5 किलोमीटर, 7 किलोमीटर और 10 किलोमीटर की दौड़ हुई। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। 10 किलोमीटर दौड़ के विजेता विकेश कुमार रहे।

ओरमांझी के पांचा गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय धावक वीरेंद्र प्रसाद साहू ने प्रतियोगिता मेंं सीनियर धावक के रूप में भाग लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्री साहू मलेशिया में आयोजित एशिया एथलेटिक्स दौड़ प्रतियोगिता में 3000 मीटर की दौड़ में गोल्ड मेडल जीतकर राज्य और देश का नाम रोशन कर चुके हैं।

पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी के रांची जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार बैठा, ज़िला परिषद सदस्य मोजिबुल अंसारी, संयोजक मदन कुमार महतो, शालीग्राम महतो, जमील अख्तर, बबुआ मुंडा, कुमार रोशन, महेश कुमार मनीष, राजेश महतो, राजू दुबे, चंदन बैठा, इंद्रासन महतो, राजकुमार महतो ने पुरस्कार वितरण किया।

कार्यक्रम के आयोजन में मदन कुमार महतो, अशोक महतो, राजकुमार महतो, गौरी शंकर महतो, दिनेश महतो, इंद्रासन महतो, उदित महतो, जयराम महतो, फौजी महतो, रघु मुंडा, अरविंद राम, उमेश महतो, सीताराम मुंडा सहित अन्य की सक्रिय भूमिका रही।

दौड़ शुरू होने से पहले समिति के संयोजक मदन कुमार महतो, अशोक कुमार महतो, कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार बैठा, जिला परिषद सदस्य मोजिबुल अंसारी, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष कुमार रोशन, जमील अख्तर, शाहदेव सिंह मुंडा, उदित महतो, जयराम महतो, राजकुमार महतो, दिनेश महतो, सुषमा देवी सहित गणमान्य लोगों ने लक्ष्मण महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कि‍या।

ये रहे विभिन्न वर्ग के विजेता
3 किमी बालक वर्ग- सुभम पहान प्रथम, विवेक कुमार द्वितीय, निशान गोल्डी तृतीय।
3 किमी बालिका वर्ग- लक्की कुमारी प्रथम, तन्नू कुमारी द्वितीय, दंगल पहान तृतीय।
5 किमी बालक वर्ग – विजय उरांव प्रथम, संदीप कुमार द्वितीय, आशीष कुमार।
5 किमी बालिका वर्ग- सुषमा कुमारी प्रथम, प्रिय कुमारी महतो द्वितीय, नीलम कुमारी तृतीय।
7 किमी बालक वर्ग- राजन कुमार प्रथम, रंजीत कुमार द्वितीय, विवेक कुमार तृतीय।
7 किमी बालिका वर्ग- अंजू कुमारी प्रथम, ममता कुमारी द्वितीय और उषा कुमारी तृतीय।
10 किमी केवल बालक वर्ग- विकेश कुमार प्रथम, गोवर्धन टूटी द्वितीय, हरीश महतो तृतीय।
सीनियर धावक केवल पुरुष- वीरेंद्र प्रसाद साहू प्रथम स्थान और इंदू महतो द्वितीय।