रांची। धार्मिक और सामाजिक संस्था श्री राणी सती सेवा समिति (गौ सेवा प्रकल्प) ने रांची गौशाला न्यास को बिचाली काटने की मशीन दान स्वरूप दी। अब इसी मशीन से बिचाली काटकर गायों को खिलाई जायेगी।
समिति के अध्यक्ष राजेश बुधिया और सचिव नीरज बंका सहित सभी सदस्यों ने विधिवत पूजन के साथ यह मशीन रांची गौशाला को सुपुर्द किया। रांची गौशाला के अध्यक्ष पुनीत पोद्दार ने समिति के सदस्यों के प्रति आभार जताया। गोशाला की ओर से उपाध्यक्ष प्रेम अग्रवाल ने गाय माता की स्मृति चिन्ह समिति के सदस्यों को भेंट की। इस अवसर पर राजेश बुधिया ने कहा कि गो सेवा में समिति सदैव तत्पंर रहेंगे।
रांची गोशाला की ओर से अध्यक्ष पुनीत पोद्दार, उपाध्यक्ष प्रेम अग्रवाल, मंत्री प्रदीप राजगाड़िया, उपमंत्री प्रमोद सारस्वत, सुरेश जैन, कोषाध्यक्ष दीपक पोद्दार, कमल खेतावत, राजेंद्र बंसल सहित समिति की ओर से राजेश बुधिया, नीरज बंका, राजा भालोटिया, कुशल, अंकुर डागा, राजीव गोयनका, दिनेश टेकरीवाल, कमल अग्रवाल, किशन मोदी, मनीष लोधा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।