आम लोगों के लिए खुला पुरी का जगन्नाथ मंदिर, इन दस्तावेजों के बिना इंट्री नहीं

अन्य राज्य मुख्य समाचार
Spread the love

ओडिशा। पुरी की विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर को आम लोगों के लिए 3 जनवरी से खोल दिया गया। वैश्विक महामारी के मद्देनजर करीब 9 महीने बंद रहने के बाद 23 दिसंबर से मंदिर खोला गया था।

पहले 3 दिन यानी 23, 24 और 25 दिसंबर को केवल सेवक और उनके परिवार के सदस्यों को दर्शन करने की अनुमति दी गई। 26 से 31 दिसंबर के बीच केवल पुरी के निवासी को भगवान के दर्शन की इजाजत दी गई। नव वर्ष पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होने के मद्देनजर एक और दो जनवरी को मंदिर को फिर बंद कर दिया गया।

आम श्रद्धालुओं के लिए 3 जनवरी से इसे खोला गया। हालांकि निगेटिव कोविड-19 रिपोर्ट और आधार कार्ड वाले लोगों को ही मंदिर में प्रवेश मिलेगा। पुरी के SP ने बताया कि लोगों को कोई असुविधा नहीं हो, इसके लिए 15 प्लाटून फोर्स और 50 अधिकारियों को तैनात किया गया है।