सिरकटी लाश की पहचान बताने वाले को पुलिस देगी 25 हजार

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। सिरकटी लाश की पहचान बताने वालों को पुलिस 25 हजार रुपये का पुरस्‍कार देगी। सूचना देने वाले का नाम और पता गुप्‍त रखा जाएगा। इसके लिए पुलिस अधिकारियों का फोन नंबर भी जारी किया गया है।

बतातें चलें कि 3 जनवरी, 21 को रांची जिले के ओरमांझी थाना अंतर्गत साईनाथ यूनिवर्सिटी के पीछे जीराबार टोले परसागदा के पलाश की झाड़ी में अज्ञात मृतिका की सिर कटी लाश बरामद हुई थी। इस संदर्भ में ओरमांझी थाना में मामला दर्ज कि‍या गया है। इसका अनुसंधान किया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक मृतिका की उम्र लगभग 18 -22 वर्ष, उंचाई करीब 5 फीट, रंग-गेहुंआ, शरीर की बनावट-दुबला पतला और दाहिने हाथ एव पैर में काले रंग का धागा बंधा हुआ है। मृतिका के दाहिने पैर के तलवे पर काला रंग का तिल और दाहिने हाथ के बांह पर काला रंग का तिल पाया गया है।

मृतिका की पहचान और अपराधकर्मियों के संबंध में सूचना देने वाले को रांची वरीय पुलिस अधीक्षक की तरफ से 25 हजार रुपये नकद पुरस्कृत दि‍या जायेगा। सूचना देने वाले का नाम और पता गोपनीय रखा जायेगा।

इन मोबाईल और व्‍हाट्सएप नंबर पर दे सूचना

वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची – 9431706136

पुलिस अधीक्षक, (ग्रामीण) रांची – 7250514449

पुलिस उपाधीक्षक सिल्ली, रांची -7764066357

थाना प्रभारी, ओरमांझी- 9431706183