बीएयू में कल से पीजी और पीएचडी की ऑफलाईन कक्षा होगी शुरू

झारखंड
Spread the love

  • विवि मुख्यालय में किया कुलपति ने झंडोतोल्लन

रांची। झारखंड की राजधानी रांची से सटे कांके स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में 72वां गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। कुलपति डॉ ओंकारनाथ सिंह ने विवि मुख्यालय में झंडोतोलन किया। विवि कर्मियों को संविधान रक्षा की शपथ दिलाई। संबोधन में आकस्मिक कर्मियों के लिए विवि कर्मियों के सहयोग से वेलफेयर फंड के सृजन, 28 जनवरी से पीजी व पीएचडी की ऑफ शिक्षा एवं शोध कार्य शुरू करने, फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में राज्यस्तरीय किसान मेला का आयोजन की घोषणा की।

कुलपति ने आकस्मिक कर्मियों एवं पेंशनधारी कर्मियों की समस्यायों को पहली प्राथमिकता देने पर जोर दिया। मौके पर विवि के डीन, डायरेक्टर, प्रोफेसर, साइंटिस्ट, कर्मचारी एवं सुरक्षा जवान बड़ी संख्या में मौजूद थे।

तीन संकायों में डीन ने झंडा फहराया

विवि के कृषि संकाय में डीन एग्रीकल्चर डॉ एमएस यादव, वानिकी संकाय में डीन डॉ एमएच सिद्दीकी, पशुचिकित्सा संकाय में डीन डॉ सुशील प्रसाद ने भारतीय ध्वज फहराया। डीन ने सबों को अपने कर्तव्यों का सही निर्वहन से देश की सच्ची सेवा की बात कही। मौके पर संकायों के शिक्षक, वैज्ञानिक,कर्मचारी एवं आकस्मिक कर्मी मौजूद थे।