रांची में कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, देखें पूरी सूची

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। ये अवर निरीक्षक और सहायक अवर निरीक्षक स्तर के हैं। इनमें से कुछ को पुलिस केंद्र में योगदान देने का आदेश दिया गया है। कुछ को पुलिस केंद्र से नई जगह पोस्टिंग की गई है। इसका आदेश वरीय पुलिस पदाधिकारी ने जारी किया है।

जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना में रहे रामशरणागत सिंह को खरसीदाग ओपी भेजा गया है।

नगड़ी थाना में रहे रवि केशरी को पुलिस केंद्र भेजा गया है।

एदलहातु टीओपी में रहे शैलेश कुमार पांडेय और ठाकुरगांव थाना में रहे राजकुमार पांडेय को पुलिस केंद्र भेजा गया है।

झारखंड उच्च न्यायालय में नोडल पुलिस पदाधिकारी रहे अंजन कुमार को अरगोड़ा थाना भेजा गया है।

अरगोड़ा थाना में रहे निशांत कुमार को झारखंड उच्च न्यायालय में नोडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है।

पुलिस केंद्र में रहे विजय पांडेय को एदलहातु टीओपी भेजा गया है।

लालपुर थाना में रहे श्यामजय कुमार सिंह को खेलगांव थाना भेजा गया है।

कोतवाली थना से उदित प्रकाश को नगड़ी थाना भेजा गया है।

नगर नियंत्रण कक्ष में रहे जगजीवन झा को लालपुर थाना भेजा गया है।

धुर्वा थाना में रहे विद्यावती को पुलिस केंद्र भेजा गया है।