भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार केरल से आने वाले मुर्गा-मुर्गी पर रोक लगाएगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बर्ड फ्लू किसी भी पोल्ट्री फार्म में नहीं पाया गया। केरल सहित दक्षिण के राज्यों में बर्ड फ्लू पाया गया है। इन राज्यों से जो मुर्गा और मुर्गी आते हैं, उस पर हम रोक लगाएंगे। चिंता की जरूरत नहीं है। हम पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
मध्य प्रदेश चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि खबर है कि केरल में खाने के पक्षियों में यह वायरस फैला है। CM का निर्देश है कि दक्षिण के राज्य केरल सहित जहां से भी सूबे में मुर्गी का आयात होता है, उस पर निगरानी रखी जाए। हम सुनिश्चित करेंगे कि वायरस मध्य प्रदेश में कहीं भी नहीं फैले।
मंत्री ने कहा कि CM के निर्देश पर जिलों में रैंडम चेकिंग से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पोल्ट्री फार्म और खाने वाले पक्षी में ये (बर्ड फ्लू) वायरस नहीं फैले। अभी तक पोल्ट्री और मुर्गी में ये वायरस नहीं गया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बर्ड फ्लू पर वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक की थी। निर्देश दिया कि बर्ड फ्लू के पूरे मामले की जिला स्तर पर निगरानी हो। मध्य प्रदेश की सरकार इस पूरी स्थिति का जायजा ले रही है।