दिल्‍ली काम करने जा रही नाबालिगों को नन्‍हें फरिश्‍ते ने पकड़ा

झारखंड
Spread the love

रांची। दिल्‍ली काम करने जा रही नाबालिगों को रेलवे पुलिस ने पकड़ा। उन्‍हें रेलवे चाइल्ड लाइन को सही सलामत अग्रिम कार्रवाई के लिए सौंप दि‍या। उप निरीक्षक सुनीता तिर्की साथ महिला कांस्टेबल मोहनी साहू और महिला कांस्टेबल अपर्णा किंडो नन्हे फरिश्ते टीम और सहायक उप निरीक्षक रवि शंकर, कांस्टेबल हेमंत और कांस्टेबल सुनील कुमार यादव STF टीम, रेल सुरक्षा बल पोस्ट रांची के अधिकारी और स्टाफ संयुक्त रूप से रांची रेलवे स्टेशन में चेक कर रहे थे।

चेकिंग के दौरान 3 नाबालिग लड़कियां प्रवेश द्वार से प्रवेश की। संदेह होने पर उनके पास पहुंचकर पूछताछ किया गया। इस क्रम में उसने बताया कि घरेलू काम करने के लिए दिल्ली जा रही हैं। ये लड़कियां सुलामी कंडुलना (उम्र 12 वर्ष, पिता बोवास कंडुलना पता ग्राम डुमरिया, थाना बानो जिला सिमडेगा झारखंड), पूनम मुंडाईन (उम्र 17 वर्ष, पिता रतिया मुंडा ग्राम डुमरिया थाना बानो जिला सिमडेगा झारखंड) और जशांति टोपनो (उम्र 14 वर्ष पिता कजमीर टोपनो पता चट्टा थाना विशरा जिला सुंदरगढ़ उड़ीसा) हैं। बाद  नाबालिग लड़की को रेलवे चाइल्ड लाइन रांची को सही सलामत अग्रिम कार्रवाई के लिए सुपुर्द किया गया।