
पटना। संजय गांधी जैविक उद्यान, पटना की शान रही शेरनी उर्वशी की देर रात दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वह बीमार थी। चार दिनों से खाना नहीं खा रही थी। उसकी उम्र 18 वर्ष बताई गई है। उसके दांत टूट चुके थे और इन दिनों वह चलने-फिरने में लाचार हो गई थी।
शेरनी 2004 के फरवरी माह में बोकारो चिड़ियाघर से पटना जू लाई गई थी। चिड़ियाघर प्रशासन के अनुसार भारत के चिड़ियाघरों में के हाइब्रिड शेरों-शेरनी में उर्वशी सबसे बुजुर्ग थी। उर्वशी पिछले दो साल से बीमार चल रही थी। उसका इलाज बिहार पशुचिकित्सा महाविद्यालय के विशेषज्ञों की सलाह पर किया जा रहा था।
उर्वशी सामान्य रूप से अपना जीवनकाल पूरा कर चुकी थी। उम्रदराज होने के कारण खाने में केवल चिकन ले रही थी।