जयपाल सिंह के व्यक्तित्व पर व्याख्यानमाला 19 जनवरी को

Uncategorized
Spread the love

रांची। मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के व्यक्तित्व पर राज्यस्तरीय व्याख्यानमाला 19 जनवरी को रांची के ट्राईबल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑडिटोरियम में होगा। इसमें देश-विदेश के शोधकर्ता-विशेषज्ञ और वक्ता उनके व्यक्तित्व के अनछुए पहलुओं पर अपनी बात रखेंगे। मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा झारखंड राज्यस्तरीय हॉकी लीग प्रतियोगिता की भी जल्द शुरुआत होगी।

यह निर्णय ट्राईबल रिसर्च इंस्टीट्यूट कार्यालय में आदिवासी-सामाजिक-बौद्धिक व्यक्तियों की बैठक में लिया गया। इस कार्यक्रम के लिए एक आयोजन समिति का गठन किया जाएगा। मरांग गोमके सम्मान समारोह भी किया जाएगा। टीआरआई के निदेशक रणेंद्र ने बैठक की अध्यक्षता की।

इस बैठक में उमा शंकर जायसवाल (समन्वय खेल पदाधिकारी, खेल निदेशालय), चिंटू दोराईबुरु (उप निदेशक, टीआरआई), जयंत जयपाल सिंह मुंडा (पुत्र, जयपाल सिंह मुंडा), प्रेमचंद मुर्मू (पूर्व टीएसी सदस्यब), प्रभाकर तिर्की (झारखंड आंदोलनकारी) रतन तिर्की (पूर्व टीएसी सदस्यच), अधिवक्ता महेंद्र पीटर तिग्गा, पत्रकार सुरेंद्र सोरेन, सुधीर पाल, अधिवक्ता एके रशीदी, अधिवक्ता योगेंद्र प्रसाद, नदीम खान आदि उपस्थित थे।