
गिरिडीह। गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र की तेलोनारी पंचायत में एक मजदूर की पेड़ काटने के दौरान पेड़ से दबकर मौत हो गयी। उसके साथ काम कर रहे अन्य साथियों ने पेड़ हटाकर मजदूर को किसी तरह बाहर निकाला, तबतक उसकी मौत हो चुकी थी।
इसी दौरान एक लंगूर पेड़ से उतरकर नीचे आया और शव के पास बैठकर आंसू बहाने लगा। ऐसा लग रहा था मानों किसी जन्म में उसका गहरा रिश्ता रहा हो।
लंगूर घंटों मजदूर के शव को सहलाता रहा और रोता रहा। ऐसा लग रहा था जैसे कोई अपना उसे छोड़कर चला गया हो। कुछ देर बाद जब लोग मजदूर का शव उठाकर पोस्टमार्टम के लिए एंबुलेंस से ले जाने लगे, तब लंगूर भी पीछे-पीछे चल पड़ा।