रांची। झारखंड का प्रशासनिक महकमा सोशल मीडिया पर सक्रिय रहता है। इसपर आने वाली शिकायत पर कार्रवाई करता है। ऐसी ही एक शिकायत पर झारखंड पुलिस ने कार्रवाई की है। इसके बाद भाजपा ने उसपर सवाल उठाये हैं।
दरअसल ‘भूतनाथ’ नामक एक यूजर्स ने झारखंड पुलिस को तेज आवाज में म्यूजिक बजने की शिकायत की थी। यूजर्स ने लिखा था कि लालपुर पुलिस स्टेशन के करीब 1.2 किलोमीटर की दूरी पर रात 11.30 बजे तेज आवाज में म्यूजिक बच रही है। क्या इसकी अनुमति है?
इसपर झारखंड पुलिस की ओर से रांची के एसएसपी को इसपर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
इसपर भाजपा ने सवाल उठाया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि जब पुलिस ‘भूतनाथ’ जैसे नाम के फेक आईडी की शिकायत पर कार्रवाई करेगी तो प्रश्न उठेगा ही।
हो सकता है यह शिकायत सही हो, लेकिन ऐसे fake id की शिकायतों पर अगर कार्रवाई होने लगे तो इसका दुरुपयोग संभव है। फिर तो बेताल, नरभक्षी, राक्षसराज, विलन, सूर्पनखा जैसे fake आईडी वालों की शिकायत की बाढ़ लग जायेगी।