खुशखबरी : झारखंड पहुंची कोरोना वैक्सीन की पहली खेप

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। देशभर में 16 जनवरी से कोरोना का टीकाकरण शुरू हो रहा है। कोरोना वैक्सी न केंद्र सरकार की ओर से विभिन्न राज्योंं को पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में 13 जनवरी की सुबह वैक्सीन की पहली खेप झारखंड की राजधानी रांची पहुंची। इसे विशेष विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट लगाया गया है।

जानकारी के मुताबिक पहली खेप में 16,200 वायल टीके हैं। एयरपोर्ट से वैक्सीन को उतारकर कड़ी सुरक्षा के बीच सीधे नामकुम स्थित स्टेट वेयर हाउस पहुंचाया गया है। यहां से रेफ्रिजरेटर वाले वाहन से राज्य के तीन रीजनल स्टोर पहुंचाया जाएगा। इस स्टोंर से जिले के सदर अस्पताल और फिर बूथ केंद्र तक इसे ले जाया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक एक वाइल से 10 लोगों को टीका दिया जा सकेगा। इस हिसाब से झारखंड में पहले फेज में 1.62 लाख लोगों को टीका लगाया जाएगा। स्टेट वेयर हाउस से बुधवार को ही राज्य के दो अन्य रीजनल वेयर हाउस देवघर और पलामू भी भेजा जाएगा। स्टेट इम्यूनाइजेशन ऑफिसर डॉ अजीत प्रसाद ने बताया कि सबसे ज्यादा वैक्सीन रांची और सिंहभूम जिले को भेजा जाएगा।

झारखंड में टीकाकरण की प्राथमिकताएं पहले ही तय कर ली गई है। ड्राई रन भी किया जा चुका है। राज्य के 129 केंद्रों पर फिलहाल टीका लगाया जाएगा। हर केंद्र पर पहले दिन 100-100 हेल्थ वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा। पहले चरण में झारखंड में लगभग 1.5 लाख हेल्थ वर्कर्स को टीका लगाया जाना है। इसमें आंगनबाड़ी सेविकाएं भी शामिल होंगी।

इसके बाद राज्य और केंद्र सरकार के लगभग 2 लाख पुलिस जवानों, सशस्त्र बल, होमगार्ड, जेल कर्मचारी, आपदा प्रबंधन समन्वयक , नागरिक सुरक्षा संगठन, नगरपालिका कर्मी और राजस्व अधिकारियों के रूप में कार्य कर रहे फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा। फिर 50 साल से ज्यादा उम्र के लगभग 62.97 लाख लोगों को टीका दि‍या जाएगा। इसके बाद 50 साल से ज्यादा उम्र वाले मधुमेह, उच्च रक्तचाप, कैंसर औऱ फेफड़े के रोग से ग्रसितों को टीकाकरण अभियान में शामिल किया जाएगा। इनकी अनुमानित संख्या लगभग लगभग 33.42 लाख है।