धनबाद। नटरंग एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘ड्राइवर बाबू ईलू ईलू’ का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया। सोशल मीडिया पर इसका पोस्टर इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ। फर्स्ट लुक में सागर सिंह और निशा सिंह का रोमांटिक लुक दर्शक पसंद कर रहे हैं। सागर सिंह उर्फ सिंटू इस फिल्म के मुख्य नायक हैं। ये भूली धनबाद के ही रहने वाले हैं। इससे पहले भी इनकी तीन फिल्में रिलीज हो चुकी है।
मुख्य नायिका हजारीबाग की रहने वाली निशा सिंह है। सागर सिंह इस फिल्म में ड्राइवर के किरदार में नजर आयेंगे। निशा सिंह प्रेमिका के किरदार में दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। फिल्म की कहानी में रोमांस,एक्शन, कॉमेडी भरपूर देखने को मिलेगी। फिलहाल फर्स्ट लुक जारी किया गया है। जल्द फिल्म का ट्रेलर और फिल्म रिलीज की जाएगी।

फिल्म के लेखक और निर्देशक ओमप्रकाश भगवान साव हैं। निर्माता सिंटू सिंह, सह- निर्माता अजिताभ तिवारी, संगीतकार अविषेक पांडेय, कैमरामैन परवीर किशन, सोलमन दास, संपादक हिमाद्री शेखर भट्टाचार्य,एक्शन डायरेक्टर हीरालाल यादव, आर्ट डायरेक्टर मोहन, कोरियोग्राफर पूजा, प्रीतम अधिकारी, गीतकार सतीश सिन्हा, बैकग्राउंड मनोज (लकी) हैं।
गायक राजू सिंह, अनुरागी, राजा बहेरा, सिमरन कौर,अविषेक पांडेय, माही विश्वकर्मा, अलका झा, वीरेंदर शर्मा, विजय, विजय यादव हैं। फिल्म में सागर सिंह ( सिंटूजी), पंकज मेहता, निशा सिंह, पंकज कॉमेडियन, अनुराधा ओझा, मिथुन, प्रीतम, सत्यम, उमानाथ पाठक , संजय मिश्रा, तपन दत्ता, ओम आदि कलाकारों ने अभिनय किया है।