भोजपुरी अभिनेत्री मणि भट्टाचार्य पर हमला, अभिनेता सरकार को देंगे ज्ञापन

मनोरंजन
Spread the love

उत्तर प्रदेश। सूबे के जौनपुर में भोजपुरी की फिल्म की शूटिंग के दौरान अराजकतत्वों ने पथराव किया। इससे शूटिंग कर रही अभिनेत्री मणि भट्टाचार्य गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के कारण शूटिंग बीच में रोकनी पड़ी। इस हमले की अभिनेता मयंक दुबे ने निंदा की।

अभिनेता ने कहा कि यूपी में फिल्म इंडस्ट्री बनाई जा रही है। इसके पहले कलाकरों की सुरक्षा का इंतजाम भी सरकार को करना चाहिए। संयोग अच्छा था कि पत्थर अभिनेत्री के सिर पर लगा। अगर आंख में लगता तो फिर उसका पूरा कैरियर ही बर्बाद हो जाता।

इस मसले पर घायल अभिनेत्री ने कहा कि जिस तरह से ये घटना हुई, उसके बाद वह दोबारा जौनपुर सहित उत्तर प्रदेश में शूटिंग के लिए आने से पहले जरूर सोचेंगी। बता दे कि‍ मणि भट्टाचार्य बंगाली कलाकार है। भोजपुरी इंडस्ट्री में कई फिल्मों में काम कर चुकी है। वर्तमान में एक भोजपुरी फिल्म में एक किरदार निभा रही है।

फिल्म में सांसद और स्टार रवि किशन और पवन सिंह नायक है। अंजना सिंह और गरिमा परिहार नायिका है। फिल्म की शूटिंग पिछले दो हफ्तों से जौनपुर में चल रही है। शुक्रवार को फिल्म की शूटिंग जौनपुर स्टेशन के पास हो रही थी। तभी अराजकतत्वों द्वारा पथराव कर दिया गया। इसमें मणि भट्टाचार्य का सिर फट गया।

इस घटना का उत्तर प्रदेश फि‍ल्ममेकर एसोसिएशन ने घोर निंदा की। संस्था का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द एक ज्ञापन सरकार को सौंपेगा।