रांची। झारखंड में कोरोना के नये मरीजों का मिलना जारी है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 3 जनवरी, 2021 की रात 9 बजे तक 137 नये मरीज मिले। सबसे अधिक 70 मामले रांची जिले से मिले। अब राज्य में 1 लाख 15 हजार 529 पॉजिटिव केस और 1,601 सक्रिय केस हैं। इलाज के बाद 1 लाख 12 हजार 893 लोग ठीक हो चुके हैं। रविवार को 159 लोग ठीक हुए।
ये है जिलों के आंकड़े
विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रांची से 70, बोकारो से 3, चतरा से 1, देवघर से 4, धनबाद से 9, दुमका से 1, पूर्वी सिंहभूम से 16, गढ़वा से 4, गुमला से 5, हजारीबाग से 4, जामताड़ा से 5, कोडरमा से 2, लातेहार से 2, पाकुड़ से 2, पलामू से 4, रामगढ़ से 1, साहेबगंज से 1, पश्चिमी सिंहभूम से 3 मिले।
1 मरीज की हुई मौत
राज्य में 3 जनवरी को 1 मरीजों की मौत हो गई। गुमला के 1 मरीज की मौत हो गई। अब मरने वालों की संख्या 1035 हो गई।