पत्नी ने गुस्से में छिड़का केरोसिन, तो पति ने जला दी तीली, मौत

अपराध बिहार
Spread the love

बिहार के बेगूसराय के बाछवाड़ा से एक हृदय विदारक खबर सामने आई है। नारेपुर गांव के धर्मपुर वार्ड 13 में परिवारिक विवाद में आग से झुलसे महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी। गर्भु दास का पुत्र दिनेश दास व उसकी पत्नी रेखा देवी के बीच आपसी विवाद चल रहा था।

परिवारिक कलह से तंग आकर विवाहिता ने अपने शरीर पर केरोसिन छिड़क लिया। गुस्साए पति ने माचिस की तीली जलाकर उसके शरीर पर फेंक दी। आसपास के लोगों के प्रयास के बावजूद शरीर का साठ फीसदी भाग जल चुका था। परिजनों नें घायल विवाहिता को इलाज के लिए क्लिनिक में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया। लगभग एक हफ्ते इलाजरत रहने के बाद विवाहिता ने दम तोड दिया। बछवाड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विवाहिता का पति फरार बताया जा रहा है।