आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

31 दिसंबर, 2020 (गुरुवार)

मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिये वृद्धिकारक रहेगा। किसी की सहायता बहुत गंभीर परिस्थितियों में ही अथवा कही फंसने पर ही लेंगे, जिससे कार्यो में विलंब होगा। मेहनत की कमाई की अपेक्षा अनैतिक कार्यो से शीघ्र धन कमाने के चक्कर मे भी पड़ेंगे। लाभ की जगह हानि भी हो सकती है। सतर्क रहें। कोई मीठा बोलकर ठग सकता है। कार्य व्यवसाय में पूर्व में की गई मेहनत का फल अवश्य ही धन लाभ के रूप में मिलेगा। नौकरी वालो को उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि रहने से काम निकालना आसान बनेगा।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन आप परिस्थितियों में सुधार आने से राहत की सांस लेंगे। कल तक जो लोग आपके कार्यो में विघ्न डाल रहे थे अथवा आपके निर्णयों को गलत बताया रहे थे वे ही आपका सम्मान करते नजर आएंगे। बुजुर्ग लोगों का व्यवहार आज आपके प्रति एकदम उल्टा नजर आएगा। कार्य व्यवसाय में भी लाभ कमाने के कई अवसर हाथ लगेंगे। धन लाभ आज एक से अधिक साधनों से होगा। सरकारी कार्य आज नहीं करें अधिकारियों से गरमा-गरमी होने पर अधूरे रह सकते है। सेहत का ध्यान रखे मौसमी बीमारी हो सकती है।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

दिन सामान्य रहेगा। कर्म की अपेक्षा कल्पना में ज्यादा खोये रहेंगे। व्यवसाय स्थल पर कार्यो को अंत तक टालने का प्रयास करेंगे। हानि लाभ की परवाह भी आज कम ही रहेगी। किसी उलझे सार्वजिक कार्य को सुलझाने पर आपकी बुद्धि चातुर्य की प्रशंसा होगी। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों को उपेक्षित दृष्टि से देखना मतभेद को जन्म देगा। व्यावहारिक बने अन्यथा आने वाले समय मे किसी से कार्य निकालने में परेशानी होगी। समय पर किसी का धन नहीं लौटाने के कारण तीखी झड़प हो सकती है।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

अपनी ही कमियों के कारण परेशान रहेंगे। गलती करने पर भी स्वीकार नहीं करेंगे, जिससे प्रेम संबंधों में कड़वाहट आएगी। महिलायें भी विवाद होने पर शांत नही बैठेंगी। कार्य क्षेत्र पर धन अथवा अन्य कारणों से विवाद हो सकता है। सहकर्मी मांग पूरी नहीं होने पर मनमानी करेंगे। कार्य क्षेत्र पर दैनिक गतिविधयां अस्त व्यस्त रहने के कारण सीमित व्यवसाय होगा। धन की आमद में भी कमी आएगी। भविष्य को ध्यान में रखते हुए परिजन अथवा सहकर्मियों की छोटी-मोटी गलतियों को अनदेखा करें। नव विवाहितों का वैवाहिक जीवन खतरे में पड़ सकता है। विवेक से काम लें।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

दैनिक कार्यो के साथ ही सामाजिक कार्यो में भी रुचि लेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपका परोपकारी व्यवहार सम्मान दिलाएगा। अपने कार्य छोड़कर लोगों की परेशानियों को सुलझाने के लिए तत्पर रहेंगे। धन संबंधित सहायता सोच समझ कर ही करें। धन की वापसी असंभव रहेगी। कार्य व्यवसाय में आज मध्याह्न तक परिश्रम करना पड़ेगा। इसके बाद ही आय के साधन बन पाएंगे। धन लाभ अचानक ही होगा। पारिवारिक माहौल आपसी गलतफहमी के कारण थोड़ी देर के लिये अशांत बनेगा। कुछ समय में ही सामान्य भी हो जाएगा। क्रोध को छोड़ स्वास्थ्य ठीक ही रहेगा।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

परिवार के बड़ों का मार्गदर्शन एवं सहयोग मिलेगा। दिन के आरंभ में आप कोई बड़ी गलती कर सकते है। बुजुर्गो का सानिध्य रहने से बच जाएंगे। कार्य व्यवसाय में भी पैतृक प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। इसका लाभ तुरंत नहीं मिल सकेगा। आज जल्दबाजी में कार्य करने की जगह धैर्य से सोच समझ कर ही निर्णय लें। समय अनुकूल है। सफल अवश्य होंगे। विपरीत लिंगीय आकर्षण अधिक रहेगा। इससे बचे, मान भंग हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र पर आपकी आवश्यकता पड़ेगी। इसमें अरुचि दिखाएंगे। मानसिक परिश्रम अधिक रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

उदासीनता छाई रहेगी। प्रत्येक कार्य को पूरी निष्ठा से करेंगे, लेकिन सफलता मिलनी संदिग्ध रहेगी। आज व्यवसाय में थोड़ी सी भी लापरवाही करने पर आपके हिस्से का लाभ किसी अन्य को मिल सकता है। धन लाभ की संभावनाए ही रहेंगी। कार्य क्षेत्र पर व्यावहारिक रहेंगे। फिर भी लाभ के अवसर बनाने में असफल रहेंगे। धर्म-कर्म के प्रति आस्था रहेगी। नौकरी पेशा लोग अधिकारियों से असंतुष्ट रहेंगे। कारोबारियों को काम का बोझ आज ज्यादा रहेगा। इसके अनुपात में लाभ कम ही मिलेगा।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

दिन निराशाजनक रहेगा। जल्दी से किसी भी कार्य को करने का साहस नहीं जुटा पाएंगे, पर जिस भी कार्य को करेंगे उसमें कुछ संशय भी बना रहेगा। कार्य व्यवसाय में सहकर्मियों अथवा अधीनस्थों से तालमेल की कमी के कारण जहां लाभ होने था, वहां हानि होगी। निवेश आज भूलकर भी नहीं करें उधारी के व्यवहारों में भी कमी लाये। आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। आज किसी से उधार लेने की भी आवश्यकता पड़ सकती है। महिलायें गृहस्थ को संभालने का पूरा प्रयास करेंगी लेकिन कुछ मामलों में लाचार हो जाएंगी।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

रुके कार्यो को पूर्ण कर सकेंगे। प्रत्येक कार्यो में धैर्य का परिचय देना होगा। तुरंत लाभ नहीं मिलने से हताश ना हों कर्म करते रहें। देर से ही सही सफलता अवश्य मिलेगी। आज सरकार संबंधित कार्यो को प्राथमिकता दें। अधिकारी वर्ग का नरम व्यवहार रहने से लटके कार्यो में गति आएगी। लोन अथवा अन्य धन संबंधित कागजी कार्य भी आज कर सकते हैं। निश्चित सफलता मिलेगी। अचल संपत्ति के विवाद में पड़ने की संभावना है। किसी से विवाद नहीं करें। भाई बंधु असंतुष्ट रहेंगे। परिस्थितियां कैसी भी बने। धन लाभ आज होकर ही रहेगा। बीच में स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन बीते कुछ दिनों की तुलना में बेहतर रहेगा। आपका मुख्य लक्ष्य अधिक से अधिक धन कमाना रहेगा। इसमें काफी हद तक सफल भी रहेंगे। दिन के आरंभ में परिजन अथवा कार्य क्षेत्र से शुभ समाचार मिलेंगे। आज आप अधिकांश कार्यो को समय से पहले ही पूर्ण कर लेंगे। धन लाभ के लिये थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। आज कार्य क्षेत्र पर आपके विचारों का विरोध करने वाले भी होंगे। आपकी छवि खराब कर अपना हित साधने का प्रयास करेंगे। कार्यों से समय निकाल कर मित्र मंडली के साथ आनंद के पल बिताने का समय मिलेगा। धार्मिक क्षेत्र की लघु यात्रा भी होगी। सेहत बनी रहेगी।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

किसी गलती का पश्चाताप होगा। कुछ अभाव में रहने के कारण इसमें सुधार करना संभव नहीं होगा। मन में बहुत कुछ करने की योजना बनाएंगे, लेकिन सहयोग एवं धन की कमी के कारण मन की मन में ही रह जायेगी। बेरोजगार लोग आज कुछ ज्यादा ही परेशान रहेंगे। भाग-दौड़ करने के बाद थोड़ी आशा जागेगी, लेकिन जिस लाभ के अधिकारी है उसे कोई अन्य प्राप्त कर लेगा। व्यवसायी वर्ग का भी कुछ ऐसा ही हाल रहेगा। कार्य क्षेत्र पर अन्य लोगों के ऊपर निर्भर रहना पड़ेगा। घरेलू वातावरण शांत रहेगा। महिलायें परिजनों की भावनाओं को ध्यान में रखकर ही दैनिक व्यवस्था चलाएंगी।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

दिन आपके लिये प्रतिकूल रहेगा। स्वभाव में परिवर्तन होने पर बात-बात पर क्रोध आएगा। आवेश में आकर किसी से अपशब्द बोलने पर झगड़ा या मतभेद हो सकता है। सेहत भी आज नरम रहेगी। कार्यो को बेमन से करेंगे। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी आपकी मदद करने का प्रयास करेंगे, लेकिन आपके गुस्सैल स्वभाव के कारण हिम्मत नहीं जुटा पाएंगे। धन लाभ आवश्यकता से थोड़ा कम किसी के माध्यम से हो ही जायेगा। पारिवार में कोई अकस्मात घटना घटने की संभावना है। किसी भी कार्य में जोखिम नहीं लें, परिणाम बुरे होंगे। यात्रा आज ना करें। परिवार की महिलायें भी शारीरिक समस्या से परेशान रहेगी।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)