आज साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, 5 घंटे तक चलेगा, शुरू हो रहा खरमास

धर्म/अध्यात्म नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्‍ली। साल, 2020 का अंतिम सूर्य ग्रहण आज लगेगा। ये सूर्य ग्रहण करीब 5 घंटे तक चलेगा। शाम 7 बजकर 3 मिनट पर सूर्यग्रहण शुरू होगा, जो करीब 5 घंटे बाद रात 12 बजकर 23 मिनट पर खत्म होगा। ये ग्रहण साउथ अफ्रीका, साउथ अमेरिका और प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में पूर्ण रूप से नजर आएगा। भारत में इसे नहीं देखा जा सकेगा।

जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक लेता है और सूर्य की किरणें धरती तक नहीं पहुंच पाती, इस घटना को पूर्ण सूर्य ग्रहण कहा जाता है। जब चंद्रमा सूर्य को आंशिक रुप से ढक लेता है, तब इस घटना को आंशिक सूर्य ग्रहण कहा जाता है। जब चंद्रमा सूर्य का मध्य भाग ढंक लेता है और सूर्य एक रिंग की तरह नजर आने लगता है, तब इस खगोलीय घटना को वलयाकार सूर्य ग्रहण कहते हैं।

हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण हमारी राशियों पर प्रभाव डालते हैं। इसकी वजह से हमारे जीवन में बदलाव होते हैं। ग्रहण के दौरान सूतक काल लग जाता है। इस समय शोर मचाना, खाना-पीना और कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता हैश्‍ लेकिन आज संध्याकाल में लगने वाला ये सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। ऐसे में ग्रहण के दौरान किसी भी तरह के कार्यों पर पाबंदी नहीं होगी।

जब सूर्य, वृश्चिक राशि की यात्रा समाप्त करके धनु राशि में लंगर डालेंगेख्‍ तब खरमास शुरू होगा। सूर्य वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि परिवर्तन को धनु संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। इसके बाद सूर्य मकर राशि में आते हैं, जिसे मकर संक्रांति कहते हैं। विशेष बात यह है कि देव गुरु बृहस्पति की राशि धनु या मीन में जब सूर्य चरण रखते हैं तो वह काल खंड सृष्टि के लिए विनाश लाता है। ये काल बहुत भारी होता है। प्रणियों को बेचैन कर देता है। ये वक्त जीव और जीवन के लिए उत्तम नहीं माना जाता है।