24 घंटे में 5 डिग्री सेसि से अधि‍क गिरा तापमान, सबसे कम डालटनगंज में

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड के विभिन्‍न जिलों में पिछले 24 घंटे में न्‍यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। राज्‍य का सबसे कम तापमान डालटनगंज में दर्ज किया गया। कल से दक्षिणी झारखंड स्थित जिलों के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। राज्य के शेष जिलों में तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। रांची के एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है।

इन जिलों में गिरेगा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां जिलों में अगले 24 घंटे में न्‍यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। अन्‍य भागों में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

धुंध और कोहरा छाया रहेगा

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तरी और मध्य झारखंड में न्‍यूनतम तापमान में गिरावट हो चुकी है। आने वाले दो-तीन दिनों में देश के कई जिलों में सुबह में कोहरा और धुंध छाया रहेगा।

शहरों का 18 दिसंबर का न्‍यूनतम तापमान

रांची : 8.6

जमशेदपुर : 14.9

डालटनगंज : 7.9

बोकारो : 9.6

चाईबासा : 13.2

इस तरह गिरा तापमान

16 दिसंबर

रांची

अधिकतम : 24.2

न्‍यूनतम : 15.2

जमशेदपुर

अधिकतम : 28.6

न्‍यूनतम : 15.7

डालटनगंज

अधिकतम : 22.4

न्‍यूनतम : 15.7

17 दिसंबर

रांची

अधिकतम : 22.2

न्‍यूनतम : 14.1

जमशेदपुर

अधिकतम : 26.6

न्‍यूनतम : 16.4

डालटनगंज

अधिकतम : 24.0

न्‍यूनतम : 13.5

18 दिसंबर

रांची

अधिकतम : 23.8

न्‍यूनतम : 8.6

जमशेदपुर

अधिकतम : 25.6

न्‍यूनतम : 14.9

डालटनगंज

अधिकतम : 24.5

न्‍यूनतम : 7.9

(नोट : आंकड़े डिग्री सेल्‍स‍ियस में और एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग के हैं)