समरेश सिंह बने क्षत्रिय महासभा (युवा) के प्रदेश महामंत्री

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर । अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (युवा) के झारखंड कमेटी का विस्‍तार किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ भागवत राजपूत के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष मनीष लाल शाहदेव ने कमेटी का विस्तार किया। इसमें जमशेदपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष समरेश सिंह को प्रदेश महामंत्री बनाया गया।

साथ ही, संगठन हित में वर्षों से कार्य कर रहे ज्योति सिंह और धर्मवीर सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष, महेश सिंह, अनिल सिंह एवं संजय सिंह गुड्डू को प्रदेश संगठन सचिव के पद पर नमित किया।

नव मनोनीत पदधारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा) डॉ भागवत राजपूत, राष्ट्रीय महामंत्री (युवा) विवेक सिंह पांवार, प्रदेश अध्यक्ष (युवा) मनीष शाहदेव ने शुभकामनायें दी।