जमशेदपुर। कृषि कानूनों के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसानों के समर्थन में अबतक राजनीतिक व खेल जगत की कई हस्तियों ने पद्म विभूषण समेत द्रोणाचार्य व अर्जुन अवॉर्ड लौटा दिए हैं। किसानों के समर्थन में टाटा स्टील के स्पोर्ट्स विंग से हाल ही में सेवानिवृत्त हुए राष्ट्रीय स्तर के एथलेटिक्स कोच बगीचा सिंह ने भी अपना अर्जुन अवॉर्ड लौटने का फैसला लिया है। बगीचा सिंह को 1987 में भारत सरकार ने अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा था। वे पंजाब के चक फुल्लु निवासी हैं। उनके पिता फेरु राम व माता गुरबचन कौर किसान हैं। अतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने का भी गौरव बगीचा सिंह को प्राप्त है। जिसके लिये उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था।