पंजाब। किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ का फर्जी एकाउंट बनाया गया है। इससे अनाप-शनाप ट्वीट किये जा रहे हैं। पंजाबी सिंगर का फर्जी एकाउंट मई 2109 में बनाया गया है। इसके 40.3 हजार फॉलोअर है। ये खुद 10.1 हजार लोगों को फॉलो करते हैं। इसमें किसान आंदोलन का फोटो लगाया गया है। दिलजीत दोसांझ का वेरीफाई एकाउंट जून 2011 का बना है। उनके 4.6 लाख फॉलोअर हैं। वे खुद 118 लोगों को फॉलो करते हैं। उसमें उन्होंने अपनी तस्वीर लगाई हुई।
फर्जी एकाउंट
फर्जी एकाउंट से किया गया कुछ ट्वीट
लालू प्रसाद यादव की किडनी केवल 25 प्रतिशत ही काम कर रही है। उनके स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें तत्काल जमानत मिलनी चाहिए। घिनौनी राजनीति बहुत हुई।

जिनके बाप दादा दूसरे के खेत में धनियां लहसुन पुदीना देखकर मांग लेते थे कि भईया थोड़ा सा ले लूं क्या ? चटनी खाने का मन कर रहा है,वो भी किसानों का विरोध कर रहे हैं
सुनो सुनो सुनो………. पंजाब से 2 हजार ट्रेक्टर-ट्रॉलियों के साथ 70 हज़ार किसान दिल्ली आ रहे हैं, अब आएगा ऊंट पहाड़ के नीचे।
किसान विरोधी कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर इस्तीफा दो।
अब्दुल कलाम जी, को देखकर लगता था राष्ट्रपति पद बहुत बड़ा होता है. फिर रामनाथ कोंबिद जी ने समझाया कि ये केवल मन का एक भ्रम था.
जब किसान भूखा रहता है, आत्महत्या करता है तो इन चैनलों के मुंह पर सोने का ताला लग जाता है। जब पिज़्ज़ा खाता है तो इनके पेट में पेचिस हो जाती है। ये चैनल हैं या नरभक्षी?