बलरामपुर। जैसी करनी, वैसी भरनी।छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने चार नाबालिग लड़कों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
आरोपी नाबालिग को अगवा कर के 13 दिन तक अज्ञात जगह पर ले गए थे और उसके साथ 8 लोगों ने दुष्कर्म किया था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने सरगुजा जिले के गांधी नगर इलाके में किशोरी को ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आठ आरोपियों में से चार को रविवार को गिरफ्तार किया गया था, जबकि चार नाबालिगों को सोमवार को हिरासत में लिया गया।