फिट इंडिया के तहत NSS ने निकाली प्रभात फेरी

झारखंड
Spread the love

रांची । भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल विभाग द्वारा पूरे देश में ‘फिटनेस का डोज- आधा घंटा रोज’ विषय पर फिट इंडिया के 1 से 6 दिसंबर तक प्रभात फेरी निकाली जा रही है। इस क्रम में रांची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने 5 दिसंबर को मोरहाबादी स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समीप से प्रभात फेरी सह जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका नेतृत्व सुमित तिवारी और अनुभव चक्रवर्ती ने किया।

एनएसएस के स्वयंसेवकों ने आम लोगों से कहा कि अपनी सेहत के लिए वे स्वयं जागरूक हो। दूसरों को भी जागरूक करें। आम जनों को यह भी मैसेज दिया कि आधा घंटा रोज का समय फिटनेस और स्वस्थ रहने में महत्वपूर्ण भूमिका हो सकता है। कोरोना के इस दौर में सभी अपने को ठीक रख सकते हैं।

आज के प्रभात फेरी सह जागरुकता कार्यक्रम में एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी अनुभव चक्रवर्ती, सुमित तिवारी, दिवाकर आनंद, अन्नू कुमारी, दीपा कुमारी, अंजली कुजूर, अवधेश ठाकुर, दिव्यांशु, शुभम गुप्ता, नेहा कुमारी , प्रिंस तिवारी आदि स्वयंसेवकों का योगदान रहा। यह अभियान रविवार को भी आयोजित किया जाएगा।