झारखंड में एनआईए ने आठ मानव तस्करों को किया गिरफ्तार

अपराध झारखंड
Spread the love

एनआईए की टीम ने मानव तस्करी के आरोप में सिमडेगा, लोहरदगा, गुमला और चाईबासा जिले से 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। देश के कई राज्यों में छापेमारी कर 25 लड़कियों को रेस्क्यू किया है। तस्करों का झारखंड की भोली-भाली आदिवासी लड़कियां सॉफ्ट टारगेट रहीं हैं। 12 जून से एनआईए की टीम लगातार मानव तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। एनआईए की टीम गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।