साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंचा कांके का तापमान

झारखंड मुख्य समाचार मौसम
Spread the love

  • न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

रांची। सर्दी का कहर जारी है। न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। झारखंड की राजधानी रांची से सटे कांके क्षेत्र का न्यूनतम तापमान गिरकर 1.5 डिग्री सेल्सि‍यस पहुंच गया है। इस साल का अब तक का यह सबसे कम तापमान है। तापमान में गिरावट के कारण घास पर बर्फ जमने लगा है। आने वाले दिनों में और गिरावट दर्ज किये जाने की संभावना है।

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि भौतिकी एवं पर्यावरण विभाग के अध्यक्ष डॉ ए वदूद के मुताबिक तापमान में गिरावट असामान्य नहीं है। इस मौसम में तापमान में आम तौर पर गिरावट देखी जाती है। यह हवा और उत्तर भारत के राज्यों में बर्फबारी का असर भी पड़ता है।

विभाग के आंकड़ों के मुताबिक कांके का तापमान 26 दिसंबर को 3.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। अगले दिन यानी 27 दिसंबर को यह घटकर 2.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। 28 दिसंबर को तापमान 1.5 डिग्री सेल्यियस दर्ज क‍िया गया।

तापमान में आ रही कमी को देखते हुए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। घर से बाहर निकलने से पहले लापरवाही नहीं बरते। गर्म कपड़े जरूर पहनें। इस क्रम में बच्चे और बूढ़ों का खास तौर पर ख्याल रखने की जरूरत है। बूढे सुबह में टहलने से परहेज करें। बच्चों को पूरी तरह ढंककर रखें।