Jharkhand Weather Forecast : सोमवार से लगातार होगी तीन दिन बारिश

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची । सोमवार से झारखंड में लगातार तीन दिनों तक बारिश होगी। इससे राज्य के उत्‍तर-पश्चिम, दक्षिण, मध्य के हिस्सों स्थि‍त जिले प्रभावित होंगे हैं। रांची के एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग ने 12 दिसंबर को जारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी है। हवा के रूख के कारण इसमें बदलाव भी हो सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक 14 दिसंबर को मध्य और उत्तर-पश्चिम हिस्सों के जिलों में कहीं-कही गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ में पड़ सकता है।

इसी तरह 15 दिसंबर को दक्षिण, मध्य और उत्तर-पश्चिम जिलों के कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की बारिश हो सकती है। इसका प्रभाव पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा में पड़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 16 दिसंबर को मध्य और दक्षिणी जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। इसका प्रभाव रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां में पड़ सकता है।

विभाग के मुताबिक 13 दिसंबर को सुबह में कोहरा या धुंध रहेगा। बाद में आंशिक बादल छा सकते हैं। अगले तीन-चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान सामान्‍य से अधिक रहने की संभावना नहीं है।