रांची। झारखंड के कई जिलों में आज से ही बारिश होने की संभावना है। यह 16 सितंबर तक जारी रहेगी। रांची के एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग ने 13 दिसंबर को जारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी है। हवा के रूख के कारण इसमें बदलाव भी हो सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक 13 दिसंबर को पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
14 और 15 दिसंबर को पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ में बारिश होने की संभावना है।
16 दिसंबर को रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह जिलों में वर्षा हो सकती है।
विभाग के मुताबिक 17 दिसंबर को मौसम शुष्क रहेगा। अगले 3 से 4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना नहीं है।