Jharkhand Weather Forecast : तीन दिन बारिश की संभावना, इन जिलों में पड़ेगा असर

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची । झारखंड के कई जिलों में आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना है। इससे राज्य के पश्चिम, दक्षिण, मध्‍य भाग में स्थि‍त जिले प्रभावित होंगे हैं। रांची के एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग ने 9 दिसंबर को जारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी है। हवा के रूख के कारण इसमें बदलाव भी हो सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक 13 दिसंबर को पश्चिमी जिलों में कहीं-कही हल्की बारिश होने की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां में पड़ सकता है।

इसी तरह 14 और 15 दिसंबर को मध्‍य और दक्षिणी जिलों के कहीं-कहीं हल्‍की बारिश हो सकती है। इसका प्रभाव रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां में पड़ने की संकेत हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक 10 दिसंबर को सुबह में कोहरा या धुंध रहेगा। इसके बाद आसमान साफ हो जाएगा। अगले दो दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद न्‍यूनतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी।