Jharkhand Weather Forecast : कल से छंटेगा बादल, न्‍यूनतम तापमान 6 डिग्री सेसि तक गिरेगा

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड के विभिन्‍न जिलों में कल मौसम में बदलाव होगा। बादल छठ जाएगा। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग ने अपनी बुधवार की बुलेटिन में दी है।

मौसम विभाग के मुताबिक 17 दिसंबर को मौसम शुष्क रहेगा। 18 और 19 दिसंबर को सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। बाद में मौसम साफ हो जाएगा। इसके बाद लगातार मौसम साफ रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज कि‍या जा सकता है।