
रांची। राज्य में हो रही बलात्कार की घटना पर राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने चिंता जताई है। उन्होंने प्रभारी पुलिस महानिदेशक एमवी राव को बुलाकर इस बारे में बात की। उन्होंंने कहा कि राज्यं में भयमुक्त वातावरण हो।
राज्य के प्रभारी पुलिस महानिदेशक एमवी राव ने सोमवार को राजभवन आकर राज्यपाल से मुलाकात की। इस क्रम में राज्यपाल ने प्रभारी पुलिस महानिदेशक से राज्य की विधि-व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की।
राज्यरपाल ने राज्य में हो रहे बलात्कार की घटना पर अपनी गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राज्य में इस प्रकार का भयमुक्त वातावरण हो कि सभी लोग स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें।