सेवा भारती की मधुपुर नगर कार्यसमिति का गठन, हेमंत बनें अध्‍यक्ष

झारखंड
Spread the love

देवघर । सेवा भारती की मधुपुर नगर कार्यकारिणी समिति का पुनर्गठन किया गया। इसे लेकर 5 दिसंबर को मधुपुर, मीना बाजार, स्टेट बैंक कॉलोनी स्थित सेवा भारती, कालिका कुटीर में विभाग के संयोजक पंकज कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक हुई।

इसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष हेमंत नारायण सिंह (मोती सिंह), उपाध्यक्ष गोपाल मोदी, पवन डालमिया, सचिव अमित दूधेरिया, कोषाध्यक्ष अभिषेक जालान चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य परीमल कुमार, उत्तम मोहनका, उदय सेठ, उमेश सिंह, विदूर द्विवेदी को मनोनीत किया गया। विशेष आमंत्रित सदस्य में ब्रह्मदेव मंडल, जिला सेवा प्रमुख, संदीप बथवाल, नगर सेवा प्रमुख एवं संरक्षक गौतम डालमिया को जोड़ा गया।

इस अवसर पर यह तय किया गया कि शीघ्र सेवा प्रकल्प सिलाई-कटाई प्रशिक्षण केंद्र प्रारंभ कि‍या जाएगा। इसके लिए प्रशिक्षिका श्रीमती ममता सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई। सेवा भारती, कालिका कुटीर में एक चिकित्सा शिविर आयोजित करने की भी योजना बनाई गई। ज्ञात हो कि कालिका कुटीर के जीर्णोद्धार का कार्य संपन्न हुआ है। बाहरी दीवारों की पेंटिंग कार्य शेष है। इसे शीघ्र करने की बात हुई। कल्याण मंत्र के साथ बैठक की समाप्ति हुई।