वित्‍त मंत्री की अफसरों को चेतावनी : कार्यप्रणाली सुधारें, नहीं तो हम जानते हैं सुधारना

झारखंड
Spread the love

  • सर्वाधिक शिकायत अंचल से संबंधित आई

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। झारखंड के वित्त मंत्री सह लोहरदगा विधायक डॉ रामेश्वर उरांव ने अफसरों को चेताया। उन्होंने कहा कि सभी विभाग के पदाधिकारी अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर लें, नहीं तो हम सुधारना जानते हैं। उन्होंने कि औचक निरीक्षण में अनियमितता पाये जाने पर वे बख्‍शे नहीं जाएंगे। उन्‍होंने लोहरदगा बरवाटोली स्थित कार्यालय में जनता दरबार लगाकर जन समस्याएं सुनी। सबंधित पदाधिकारियों को अविलंब उसके समाधान के निर्देश दिए।

मंत्री के समक्ष क्षेत्र के सैंकड़ो फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर लिखित आवेदन दिये। उनके पास राजस्व विभाग, जनवितरण, पेयजलापूर्ति, सड़क, बिजली, आंगनबाड़ी, आवास योजना, कृषि एवं अन्य विभागों के कई गंभीर मामलों को रखा गया। इनमें सर्वाधिक अंचल से संबंधित शिकायतें आई, जिसे सुधारने को निर्देश दिये गये।

मंत्री ने कहा कि जनता दरबार में हर कोई अपनी समस्या बेझिझक होकर रखे। प्राथमिकता के आधार पर उसका समाधान करने की दिशा में पहल की जाएगी।

मौके पर मौजूद राज्यसभा सांसद धीरज साहू ने कहा कि उनके पैतृक जिले में समस्या है, तो उसका समाधान करना पहला कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि कोई भी समस्या हो जनता उनके घर पर भी आकर बता सकती है। समस्याओं का निदान तुरंत करने की कोशिश करेंगे।

मौके पर उनके प्रतिनिधि निशि‍थ जायसवाल, संतोष महतो, सुखेर भगत, शकील अहमद, सत्यदेव भगत, डोमना उरांव, नेसार अहमद, ठाकुर प्रसाद, सदरुल अंसारी, आजाद खान, दीपक महतो, विनोद खैरवार, जगदीप भगत, हाजी जब्बारउल अंसारी, संदीप मिश्रा, समूल अंसारी, फहाद खान, राजेश लाल, विभिन्न समाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता के साथ आम जनता उपस्थित थे।