किसान बिल का विरोध बिचौलिया कर रहे हैं : केदार हाजरा

झारखंड
Spread the love

योगेश कुमार पांडेय

गिरिडीह। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जमुआ प्रखंड मुख्यालय में धरना दिया। इस अवसर पर जमुआ विधायक केदार हाजरा ने कहा कि किसान बिल का विरोध बिचौलिया कर रहे हैं। किसानों का कल्याण सरकार की प्राथमिकता है। किसानों के कल्‍याण के लिए ही बिल लाया गया है।

विधायक ने कहा कि हेमंत सरकार के सत्‍ता में आने के बाद राज्य में भ्रष्टाचार बढ़ा है। उग्रवादी गतिविधियां बढ़ी है। उग्रवादी गतिविधियों को लगाम लगाने के उद्देश्य से फिर से भाजपा संघर्ष के रास्ते पर चलना शुरू कर दी है। उन्‍होंने कहा कि सरकार ने चुनाव से पहले जो वादा किया था, उसे पूरा करने में विफल साबित हुई है। अनुबंध कर्मियों को स्थायी नहीं किया गया। एमए, बीए पास बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया गया। सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। बेटियों के साथ बलात्‍कार की घटना बढ़ती जा रही है।

इस अवसर पर भाजपा नेता कामेश्वर पासवान, दिनेश यादव, राजेंद्र यादव, महेंद्र वर्मा, साहेब महतो, महेंद्र यादव, कृष्णदेव राय, बैधनाथ यादव, परमेश्वर यादव, रामानन्द सिंह, प्रदीप सिंह, अशोक सिंह, रणबहादुर पासवान, दशरथ वर्मा, शंकर साव, विकाश मंडल, रवींद्र यादव, नरेश यादव समेत कई भाजपाइयों ने अपने विचार रखें। पांच सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन बीडीओ को सौंपा गया।